WhatsApp Menu
24 अप्रैल 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्रीडूंगरगढ़ से गुरूवार की दो खबरें जिन पर रही लोगों की नजर:-  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  श्रीडूंगरगढ़ से तीन खास खबरें पढें एकसाथ:-  |  श्रीडूंगरगढ़ से तीन खास खबरें पढें एकसाथ:-  | 

श्रीडूंगरगढ़ में हिन्दू नववर्ष पर बाल कवि सम्मेलन कल, साहित्यकारों का होगा संगम

डूंगरगढ़ one 23 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। हिन्दू नववर्ष प्रतिपदा के पावन अवसर पर अखिल भारतीय साहित्य परिषद के द्वारा 18 मार्च से 25 मार्च तक आयोजित होने वाले साप्ताहिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में स्थानीय इकाई श्रीडूंगरगढ़ द्वारा एक अनूठी काव्य संध्या एवं बाल कवि सम्मेलन का आयोजन कल मंगलवार को किया जा रहा है। यह कार्यक्रम शाम 7:30 बजे सेवाधाम छात्रावास, श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित होगा।

परिषद अध्यक्ष भगवती पारीक ‘मनु’ ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद एवं साहित्यकार डॉ. मदन सैनी करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षाविद व साहित्यकार शिवराज भारतीय उपस्थित रहेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय कवि  मनमीत सोनी एवं समाजसेवी मधु झाबक अपनी गरिमामयी उपस्थिति देंगे।

संयोजक छैलू चारण ‘छैल’ के अनुसार, काव्य संध्या में बाल प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जाएगा, जिससे वे अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन कर सकें। कार्यक्रम में स्थानीय साहित्यकारों एवं कवियों की भी सहभागिता रहेगी।

आयोजकों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी साहित्य प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़