WhatsApp Menu
8 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  बस से उतारने पर बवाल: नशे में धुत युवक ने कंडक्टर से ₹2180 छीने, साथियों को बुलाकर बस रुकवाने की दी धमकी  |  श्रीडूंगरगढ़ में शांति देवी गीया की स्मृति सभा: मालू भवन में आयोजन, परिवार व सामाजिक संस्थाओं ने दी श्रद्धांजलि  |  25 मार्च को निकलेगी श्रीराम विराट धर्म यात्रा, वीएचपी की बैठक में तैयारियों पर चर्चा  |  ओवरटेक के दौरान ईको वैन ट्रेलर से टकराई, चालक गंभीर घायल; ट्रेलर 11 केवी लाइन से टकराया  | 

श्रीडूंगरगढ़ में वोटर लिस्ट में फर्जी कटौती का आरोप, कांग्रेस का उपखंड कार्यालय के सामने विशाल धरना

पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता जुटे, प्रशासन ने मानी मांगें

डूंगरगढ़ one 20 जनवरी, 2025 श्रीडूंगरगढ़। मतदाता सूची में फर्जी तरीके से नाम काटे जाने की शिकायत को लेकर मंगलवार को कांग्रेस पार्टी ने उपखंड कार्यालय के सामने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। धरना पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और पुरुष कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने कहा कि राजस्थान प्रदेश में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया चल रही है। इसके तहत 12 दिसंबर 2025 को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया था, जबकि दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2026 निर्धारित है। निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुसार एक मतदाता प्रतिदिन केवल एक ही फॉर्म जमा कर सकता है, वहीं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बीएलए-2 को प्रतिदिन अधिकतम 10 फॉर्म जमा करने की अनुमति है।

गोदारा ने आरोप लगाते हुए कहा कि इसके बावजूद श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के कई बूथों पर नियमों की अनदेखी करते हुए एक ही बूथ से 50 से लेकर 270 तक फॉर्म-7 (आपत्ति) जमा किए जाने की जानकारी सामने आई। कांग्रेस ने इसे बड़े पैमाने पर वोट चोरी का प्रयास बताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया।

तीन मांगों पर अड़ा कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल

धरने के दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन के समक्ष तीन प्रमुख मांगें रखीं

  1. संदिग्ध व फर्जी फॉर्म-7 की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
  2. किसी भी वास्तविक मतदाता का नाम बिना उचित प्रक्रिया के मतदाता सूची से नहीं हटाया जाए।
  3. मतदाताओं का सत्यापन उपखंड कार्यालय बुलाकर नहीं, बल्कि संबंधित बूथ या गांव स्तर पर ही कराया जाए।

एसडीएम से वार्ता के बाद टूटा धरना

राजेश मंडा ने बताया कि धरने की सूचना पर उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा मौके पर पहुंचे और पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा से वार्ता की। प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया कि बिना कारण किसी भी मतदाता का नाम सूची से नहीं हटाया जाएगा। इसके बाद कांग्रेस ने धरना समाप्त करने की घोषणा की।

धरना-प्रदर्शन में मास्टर प्रभुराम बाना, कन्हैयालाल सोमानी, ओम गुरावा, राधेश्याम सारस्वत, सलीम बहेलिया, हरिराम बाना, सत्यनारायण जाट, संजय करनानी, अयूब दमामी, अंजू पारख, पूनमचंद नैन, जितेंद्र सिंह शेखावत, महेश मंत्री, संदीप मारु, यूसुफ चुनगर, दाऊद काजी, राजू माली सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़