WhatsApp Menu
24 अप्रैल 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्रीडूंगरगढ़ से गुरूवार की दो खबरें जिन पर रही लोगों की नजर:-  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  श्रीडूंगरगढ़ से तीन खास खबरें पढें एकसाथ:-  |  श्रीडूंगरगढ़ से तीन खास खबरें पढें एकसाथ:-  | 

श्रीडूंगरगढ़ में नायक समाज का प्रदर्शन: एसडीएम के आदेश को बताया असंवैधानिक, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

डूंगरगढ़ one 23 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। नायक समाज के लोगों ने सोमवार को उपखंड अधिकारी (एसडीएम) कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने सूरतगढ़ एसडीएम भरत जयप्रकाश मीणा द्वारा जारी उस पत्र को असंवैधानिक बताया, जिसमें नायक/नायका और धानक/धानका समाज के अनुसूचित जनजाति (ST) प्रमाण पत्रों को खारिज करने के निर्देश सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग को दिए गए हैं।

श्रीडूंगरगढ़ एसडीएम शुभम शर्मा को सौंपा ज्ञापन

समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि यह आदेश उनके अधिकारों के खिलाफ है और इससे समाज के युवाओं में भारी आक्रोश है। उन्होंने सरकार से मांग की कि उक्त आदेश को तुरंत निरस्त किया जाए और संबंधित अधिकारी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि नायक समाज लंबे समय से अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग करता आ रहा है, लेकिन अब ऐसे आदेश से समाज में असंतोष और बढ़ गया है।

इस दौरान श्री नायक विकास सेवा समिति, श्रीडूंगरगढ़ के अध्यक्ष सहीराम नायक, सचिव कुंदनमल लोठ, उपाध्यक्ष शंकर नायक (जेतासर), कानूनी सलाहकार एडवोकेट रामलाल नायक, महासचिव रवि चांवरिया सहित कई पदाधिकारी और समाज के लोग मौजूद रहे।

युवाओं में रोष, आंदोलन की चेतावनी
प्रदर्शन में शामिल युवाओं ने कहा कि यदि सरकार ने जल्द सकारात्मक कदम नहीं उठाए, तो समाज को बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़