WhatsApp Menu
तोलियासर की रोही में राज्यवृक्ष खेजड़ी की कटाई का मामला गरमाया  |  श्रीडूंगरगढ़ के सुनील ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, परिश्रम के बल पर पाई स्वर्णिम सफलता  |  एसआई रतनलाल ने एमडी के साथ हिस्ट्रीशीटर को धर दबोचा  |  इकरारनामा किया किसी ओर से खेत बेच दिया किसी ओर को, हड़प ली रकम, एक महिला सहित 6 पर लगाए आरोप, मामला दर्ज  |  रात के अंधेरे में खजड़ी पर चली आरी, दो दर्जन से अधिक पेड़ काट डाले, ग्रामीणों में रोष  | 

श्रीडूंगरगढ़ में आज नहीं चलेगी निजी बसें, रहेगा चक्का जाम।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 24 जनवरी 2026। केंद्र और राज्य सरकारी की परिवहन नीतियों, बस बॉडी कोड, परमिट, टैक्स, टोल ओवरलोडिंग कार्रवाई और कथित भेदभाव के विरोध में निजी बस ऑपरेटरों ने बड़ा कदम उठाया है। संगठन का आज प्रदेश भर में चक्का जाम रहेगा।
शुक्रवार देर रात राजस्थान की निजी यात्री बस ऑपरेटरों की एसोसिएशन ने 24 जनवरी को राज्यभर में बस चक्का जाम का ऐलान किया। ये कदम संगठन ने आज शनिवार को राज्य भर में सभी श्रेणियों की प्राइवेट बसें पूरी तरह से ठप्प रहने की जानकारी दी। वहीं श्रीडूंगरगढ़ बस युनियन के उपाध्यक्ष दिलीपसिंह तंवर ने बताया कि आज सुबह 6 बजे से रात 7 बजे तक युनियन का चक्का जाम रहेगा। बस ऑपरेटर एसोसिएशन राजस्थान द्वारा जो चक्का जाम का निर्णय लिया गया है हम उसका समर्थन करते है। ध्यान रखें आज यात्रा के लिए कोई वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था का ध्यान रखते हुए ही घर से निकले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़