WhatsApp Menu
बजट पर श्रीडूंगरगढ़ विधायक ने दिया धन्यवाद, बोले विधानसभा में, मांगा यह, पढ़े विस्तार से, देखें वीडियो  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ:-  |  छत से उतरकर की थी लाखों की चोरी, 15 दिन में पुलिस ने दबोचे नकबजन  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के आज के भाव  |  भारती निकेतन में उमड़ा उल्लास, जेईई में सलेक्ट हुए छात्रों का सम्मान, विद्यार्थियों ने मिलकर मनाई खुशियां  | 

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ:-

ट्रॉमा सेंटर निर्माण संघर्ष समिति की 24 फरवरी को होगी विस्तृत बैठक।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। ट्रॉमा सेंटर निर्माण की मांग को लेकर ट्रॉमा निर्माण संघर्ष समिति का धरना बुधवार को 493वें दिन भी जारी रहा। समिति के बैनर तले धरना स्थल पर बैठक का आयोजन मदनलाल प्रजापत की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें आंदोलन की आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की जनता लंबे समय से ट्रॉमा सेंटर निर्माण की मांग कर रही है, लेकिन सरकार द्वारा लगातार उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक भवन की मांग नहीं, बल्कि क्षेत्र की जनता के जीवन और स्वास्थ्य से जुड़ा मुद्दा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जब तक ट्रॉमा सेंटर का निर्माण शुरू नहीं होता, तब तक यह आंदोलन निरंतर जारी रहेगा और जनसमर्थन के बल पर इसे और मजबूत किया जाएगा। जनवादी महिला समिति की प्रदेश सचिव डॉ. सीमा जैन ने कहा कि ट्रॉमा सेंटर क्षेत्र की आवश्यकता है। यदि जरूरत पड़ी और संघर्ष समिति द्वारा आह्वान किया गया तो आने वाले संघर्ष में महिलाओं की भी सक्रिय और बड़ी हिस्सेदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए महिलाओं की भागीदारी आंदोलन को नई ताकत देगी।
समिति द्वारा घोषणा की गई कि आगामी 24 फरवरी (मंगलवार) को धरना स्थल पर विस्तृत बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें गांव और शहर से बड़ी संख्या में ट्रॉमा समर्थक शामिल होंगे। इस बैठक में आंदोलन की अगली रूपरेखा तय की जाएगी। बैठक में शारदा चौधरी, फरजाना, मदनलाल प्रजापत, गौरव टाडा, राजेंद्र स्वामी, डूंगराराम महिया, सोहन महिया, जावेद बेहलीम, आमिर खोखर, राजकुमार, कन्हैया जाखड़, मालाराम कुलड़िया, भंवर लाल प्रजापत, रामकिशन गावड़िया, प्रकाश गांधी, नारायण नाथ कलवानिया, आदुराम बाना, आशीष जाड़ीवाल, सुभाष, त्रिलोक, सुनील, भावेश, मुकेश, उदाराम, टाइगर, विकी, अशोक, गिरधारी महिया, पूनमचंद कालवा, रूमस्वरूप कालवा, अयूब तंवर, बिजूराम मेघवाल, बाबूलाल सालासर सहित अनेक ट्रॉमा समर्थक उपस्थित रहे। समिति ने स्पष्ट किया कि ट्रॉमा सेंटर निर्माण तक यह संघर्ष अनवरत जारी रहेगा।

खोया-पाया : महिला ने भूल से उतारा किसी ओर का बैग, अब लौटाने के लिए की अपील।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। क्षेत्र के गांव रिड़ी से दो भाई बहन बस में रवाना होकर श्रीडूंगरगढ़ बस स्टैण्ड पहुंचे। उतरते समय गलती से उन्होंने किसी दूसरी सवारी का बैग उतार लिया। रिड़ी के डालूराम जाखड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि करीब 3.35 बजे वह और उसकी बहन रिड़ी से रवाना हुए और जब श्रीडूंगरगढ़ बस स्टैण्ड पहुंचे तो उनके बैग के समान रंग होने के कारण भूलवश उसकी बहन ने किसी दूसरी सवारी का बैग उठा लिया। दोनों भाई बहन ये बैग वापिस लौटना चाहते है और अपना बैग लौटोन की अपील कर रहें है। डालूराम ने श्रीडूंगरगढ़ ONE के माध्यम से क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि किसी का अगर यह बैग है तो इमरताराम 8239092420, शंकरलाल 6378373765 नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है।

इबादत का माह, कल से शुरू होंगे एक माह के रोजे, इफ्तार का टाइम टेबल जारी।
श्रीडूंगरगढ़ ONE 18 फरवरी 2026। बुधवार शाम को देश भर में रमजान का चांद देखा गया है। मुस्लिम समुदाय में पवित्र माने जाने वाले रमजान माह के रोजे कल से शुरू होंगे। घरों में पहले रोजे को लेकर उत्साह का माहौल छाया है। जामा मस्जिद के इमाम ने रमजान मुबारक कर इफ्तार का टाइम टेबल जारी किया। कल से मस्जिदों में तरावीह की नमाज अदा होगी।

विशेष पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता 20 को
श्रीडूंगरगढ़ ONE। जिला प्रशासन तथा क्षेत्रीय खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र द्वारा दिव्यांग खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन और खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 20 फरवरी को प्रातः 9 बजे से डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में किया जाएगा। जिला खेल अधिकारी सुरेंद्र हर्ष ने बताया कि प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, डिस्कस थ्रो, शॉट पुट थ्रो, लंबी कूद तथा जैवलिन थ्रो की स्पर्धाएं होंगी। प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण पूर्णतया निशुल्क है। विजेताओं को मेडल और पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने अधिक से अधिक दिव्यांग खिलाड़ियों से भाग लेने तथा कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़