WhatsApp Menu
27 अप्रैल 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  छोटी कक्षाओं से ही शुरू हो रही है प्री-फांउडेशन कक्षाएं  |  सोमवार को है गौ-सम्मान दिवस, तैयारियों को दिया अंतिम रूप  |  नौ लाख रुपए एवं एक सदस्य को नौकरी हुआ समझौता, चौथे दिन लिया शव।  |  बीकानेर प्रेस क्लब की हुई आम सभा, भूमि आवंटन के प्रयास होंगे तेज, चलेगा सदस्यता अभियान।  | 

बजट पर श्रीडूंगरगढ़ विधायक ने दिया धन्यवाद, बोले विधानसभा में, मांगा यह, पढ़े विस्तार से, देखें वीडियो

श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 18 फरवरी 2026। राजस्थान सरकार के 2026-27 के बजट की घोषणाओं के लिए श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने सरकार को धन्यवाद दिया। विधायक द्वारा धन्यवाद देने से क्षेत्र में कुछ बड़ा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। सारस्वत ने बुधवार को बजट पर बोलते सीएम द्वारा गुसाईसर बड़ा में की गई ट्रोमा सेंटर निर्माण की घोषणा को याद किया। उन्होंने क्षेत्र में जिला अस्पताल व ट्रोमा सेंटर शीघ्र बनवाने की मांग की है। विधायक ने क्षेत्र में चिकित्सा सुविधाओं को सुदृढ करने के लिए अनेक मांगे रखी। विधायक सारस्वत ने जिला अस्पताल की घोषणा कर मरीज बेड संख्या 100 के स्थान पर 150 बेड करने,
शेरुणा की पीएचसी को सीएचसी में बदलने, जोधासर, इंदपालसर में स्वास्थ्य केंद्र के स्थान पर पीएचसी बनाने की बात कही। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में पद स्थापित है वे मेडिकल कर्मी अपने प्रभाव का प्रयोग कर शहरों में आ जाते है, उन्हें गांव में रहने के लिए पाबंद करें। कुछ सरकारी डॉक्टरों ने निजी क्लिनिक खोल रखें है जिनमें वे जांच व दवाइयों में कमीशन कमा रहें है। ऐसे डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जावे। ग्रामीण अंचल में विधायक सारस्वत ने चिकित्सा मंत्री से डॉक्टरों के रिक्त पदों को भरने की मांग की है। श्रीडूंगरगढ़, गुसाईसर बड़ा, शेरुणा, दुलचासर, समंदसर, रीड़ी, बिंझासर, सुरजनसर, धीरदेसर चोटियान, ठुकरियासर गांव में खाली पड़े पदों पर भर्ती की जाए। सीएचसी में सोनोग्राफी व जांच मशीनें दी जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़