WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ:-  |  लूणकरणसर में मनरेगा बचाओ संग्राम: नई नीति के विरोध में गांव-गांव चौपाल, डॉ. राजेंद्र मूंड बोले- मनरेगा गांधी के सपनों का कानून  |  राजस्थान में सत्र 2026-27 के लिए मुफ्त किताबें: 5 से 25 मार्च तक होगा वितरण  |  हनुमान चालीसा पाठ के साथ स्वच्छ बीकानेर का संकल्प, कपड़े के थैले बांटे  |  ग्रामीणों के साथ स्कूल प्रबंधन की वार्ता, सशर्त हुआ समझौता, पढें पूरी खबर  | 

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ:-

पूनरासर बाबा के दरबार में झूमे श्रद्धालु, खेली फुलों की होली।
श्रीडूंगरगढ़ ONE 25 फरवरी 2026। क्षेत्र के पूनरासर हनुमानजी मंदिर प्रांगण में बुधवार को धूमधाम से फागोत्सव संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें शामिल हुए और जमकर फूलों की होली मनाई गई। मंदिर प्रांगण में फूलों की सजावट की गई। पुजारी ट्रस्ट, गांव के श्रद्धालु सहित बीकानेर से भी बाबा भक्त फागोत्सव में शामिल हुए। मंदिर प्रांगण बाबा के जयकारों से गूजंता रहा और बाबा के भजनों का खूब रस बरसा। श्रद्धालुओं ने नाचते गाते हुए एक दूसरे को फागोत्सव की बधाई दी। सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया।

उदरासर की चंग टोली ने दिल्ली में बटोरी सराहना।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। क्षेत्र के गांव उदरासर की प्रसिद्ध चंग टोली ने बुधवार को राजधानी दिल्ली में परंपरागत प्रस्तुति देकर दिल्लीवासियों की खूब सराहना बटोरी। बता देवें क्षेत्र की प्रसिद्ध चंग टोलियां होली के आगमन से पूर्व देश के विभिन्न हिस्सों में अपनी चंग प्रस्तुतियां देकर इस परंपरा को जीवंत रखने के साथ ही इसे नई पहचान देने में जुटे है। मंगलवार को ही दल ने मितासर गांव में आयोजित चंग प्रतियोगिता में उदरासर की टोली ने प्रथम स्थान हासिल किया। जिसके लिए गांव के रसिया ग्रामीणों ने टोली को बधाई दी।

गुरुवार को आएंगे केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल
श्रीडूंगरगढ़ ONE। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल गुरुवार प्रातः 7:20 बजे बीकानेर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। मेघवाल प्रातः 11 बजे एमएन अस्पताल के पास वीर सावरकरजी की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 12:30 बजे कचहरी परिसर में नवनिर्मित उप डाकघर भवन का उद्घाटन करेंगे तथा सायं 4 बजे सोवा में राजस्थान ग्रामीण बैंक की नई शाखा का उद्घाटन करेंगे। मेघवाल बीकानेर में विभिन्न स्थानीय कार्यक्रम और बैठकों में भाग लेने के पश्चात रात्रि 10:20 बजे रेल मार्ग से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

बहन भाई ने गौवंश को भंडारा खिलाकर मनाया जन्मदिन।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। गांव दुलचासर के रोहित पुत्र पुरखचंद मूंधड़ा व उनकी बहन सरिता ने अपने जन्मदिन पर बुधवार को कोटासर की श्रीकरणी गौशाला में गौवंश को दो कढ़ाई खल मूंगचुरी व गुड़ का भंडारा खिलाकर मनाया है। गौशाला समिति ने दोनों बहन भाई का गौसेवा कर जन्मदिन मनाने पर आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़