WhatsApp Menu
25 मार्च को होगी धर्मयात्रा, बोहरा को मिली प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी, पढें विहिप की ख़बर।  |  नाबालिग के साथ बदसलूकी करते हुए रंग लगाने, घर में घुसकर भाई व माँ से मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज।  |  पुरानी रंजिश में रोका रास्ता, की मारपीट, बेटी बचाने आई तो बदतमीजी की, मामला दर्ज।  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के आज के भाव  |  दो बालिकाओं के पिता की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम  | 

श्रीडूंगरगढ़ के सुनील सिद्ध गोदारा का UPSC में चयन, बरजांगसर का पहला IAS

डूंगरगढ़ one 6 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के गांव बरजांगसर निवासी सुनील सिद्ध गोदारा ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सुनील सिद्ध ने UPSC परीक्षा में 533वीं रैंक प्राप्त की है। खास बात यह है कि वे बरजांगसर गांव के पहले IAS अधिकारी बने हैं।

सुनील सिद्ध वर्तमान में तिलक नगर, बीकानेर में निवास कर रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और समाज के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और सुनील को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि सुनील की यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी। उनकी इस उपलब्धि से पूरे गांव और श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में गर्व का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़