WhatsApp Menu
25 मार्च को होगी धर्मयात्रा, बोहरा को मिली प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी, पढें विहिप की ख़बर।  |  नाबालिग के साथ बदसलूकी करते हुए रंग लगाने, घर में घुसकर भाई व माँ से मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज।  |  पुरानी रंजिश में रोका रास्ता, की मारपीट, बेटी बचाने आई तो बदतमीजी की, मामला दर्ज।  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के आज के भाव  |  दो बालिकाओं के पिता की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम  | 

श्रीडूंगरगढ़ के सुनील ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, परिश्रम के बल पर पाई स्वर्णिम सफलता

श्रीडूंगरगढ़ ONE 6 मार्च 2026। यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 मुख्य का अंतिम परिणाम आज जारी कर दिया है। आयोग ने लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर अंतिम परिणाम जारी करते हुए कुल 958 उम्मीदवारों को विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया है।
परिणामों में सुनील सिद्ध गोदारा ने श्रीडूंगरगढ़ का नाम रोशन करते हुए अपने गांव बरजांगसर का गौरव बढ़ाया है। सुनील पुत्र भादरनाथ गोदारा ने कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प के मार्ग पर पूर्ण अनुशासन के साथ चलकर 553वीं रैंक हासिल की है। गोदारा के परिवार में ही नहीं गांव भर में उत्साह व उल्लास का माहौल छा गया है। सिद्ध समाज के लोग उन्हें सिद्ध समाज का पहला आईएएस बताते हुए बधाइयां दे रहें है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़