श्रीडूंगरगढ़ ONE 26 फरवरी 2026। बड़ी कंपनियों में कानूनी, कॉर्पोरेट गवर्नेंस, और नियामक नियमों का कार्य संभालने का काम करने वाले सीएस किसी भी कंपनी के लिए सबसे महत्वपूर्ण पद होता है। इस पद के लिए पास की जाने वाली प्रोफेशनल डिग्री में भी बहुत कम प्रतिशत में बच्चे सफल हो पाते है।
वहीं श्रीडूंगरगढ़ की बेटी गरिमा बोथरा ने ये सफलता हासिल कर ली है। बुधवार को आए सीएस के परिणामों में गरिमा पुत्री बेबी देवी व कमल बोथरा ने सफल हुई है। गरिमा ने सीएस की तैयारी के लिए कड़ी मेहनत की और उन्होंने एकाग्रता व लक्ष्य के प्रति समर्पण को ही सफलता की कुंजी बताया है। गरिमा ने श्रीडूंगरगढ़ ONE को बताया कि परीक्षाओं की सारी तैयारी स्वयं श्रीडूंगरगढ़ में ही ऑनलाइन क्लासेज के माध्यम से की है। वहीं इंटरर्शिप की तैयारी जयपुर से की है। गरिमा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता के सहयोग और अपने दिवंगत दादा विजयराज बोथरा व दादी जतनदेवी बोथरा के आशीर्वाद को दिया है। परिणाम के बाद उनके परिवार में हर्ष का माहौल छा गया व मित्रगण सहित समाज के लोग उन्हें बधाई दे रहें है।