श्रीडूंगरगढ़ ONE 9 मार्च 2026। क्षेत्र के श्याम भक्तों के लिए खबर बाबा श्याम के मंदिर से आ रही है। जहां से मार्च माह के अंतिम रविवार 29 मार्च को खाटू धाम के लिए डाक ध्वजा रवाना होगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोरवीनंदन खाटू श्याम पैदल यात्री सेवा समिति संघ द्वारा यह डाक ध्वजा का आयोजन किया जा रहा है एवं यात्रा की रवानगी आडसर बास स्थित श्याम मंदिर में धोक लगाकर होगी। यात्रा के दौरान पूरे रास्ते में यात्रियों पर पुष्प एवं इत्र वर्षा की जाएगी। आयोजकों ने बताया कि यात्रा में सिमित संख्सा में ही यात्री शामिल किए जाएगें एवं सभी को पंजीयन के साथ टीशर्ट दी जाएगी। विदित रहे कि डाक ध्वजा में श्रृद्धालु लगातार दौडते हुए बाबा के धाम तक ध्वजा एवं मनौतियों की डाक पहुंचाते है व रवानगी से पहले जो श्रृद्धालु जा नहीं पाते वो मंदिर में आकर अपनी डाक बाबा को चढ़ाने के लिए डाक ध्वजा के साथ बांध देते है।