WhatsApp Menu
5 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  धीरदेसर चोटियान- मोमासर 12 किमी सड़क को मिली मंजूरी, ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद सारस्वत का किया सम्मान  |  श्री ओसवाल पंचायत संस्था का जे.पी. हॉल राजूदेवी पारख द्वारा लोकार्पित, देखें सभी फ़ोटो  |  बीकानेर में फरवरी का राशन अब 15 मार्च तक मिलेगा  |  29 मार्च को श्रीडूंगरगढ़ से खाटूश्यामजी के लिए रवाना होगी विशाल डाक ध्वजा यात्रा  | 

विश्व कैंसर दिवस : जयपुर पब्लिक स्कूल में गूंजा ‘बचाव ही उपचार’ का संदेश, विद्यार्थियों ने ली स्वस्थ जीवन की शपथ

श्रीडूंगरगढ़ ONE 4 फरवरी 2026। आज विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर क्षेत्र की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान जयपुर पब्लिक स्कूल (JPS) में उपजिला चिकित्सालय, श्रीडूंगरगढ़ के तत्वाधान में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओमप्रकाश स्वामी और कंसल्टेंट मदनलाल ने विद्यार्थियों को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के लक्षण, कारण और निवारण पर विस्तार से जानकारी दी। चिकित्सा टीम ने छात्रों को समझाया कि समय रहते जांच और सही जीवनशैली अपनाकर इस रोग से बचा जा सकता है। उन्होंने ” बचाव ही उपाय है” के मूल मंत्र को आत्मसात करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों को कैंसर मुक्त समाज बनाने और नशामुक्ति की शपथ दिलवाई गई। बच्चों ने संकल्प लिया कि वे अपने परिवार और समाज को जागरूक करेंगे। इस दौरान ओम कालवा सहित स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा। समन्व्य की जिम्मेदारी राकेश पड़िहार और तालुका विधिक सेवा समिति के पीएलवी बलराम बेनीवाल ने निभाई। विद्यालय के निदेशक कुंभाराम घिंटला ने सभी का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़