WhatsApp Menu
भोजन करने घर गए व्यापारी की दिन दहाड़े रिहायशी इलाके से स्कूटी हुई चोरी, देखें फोटो वीडियो  |  हीटवेव को लेकर अलर्ट: गुसाईंसर बड़ा CHC में अतिरिक्त वार्ड रिजर्व, RMRS बैठक में समीक्षा  |  कान, नाक व गला रोग विशेषज्ञ डॉ शाश्वत दत्त की सेवाएं  |  फेसबुक पर फॉलोवर संख्या 100K पार, खबरों की प्रामाणिकता बनी न्यूज वेबसाईट की लोकप्रियता का आधार।  |  मोमासर में शुक्रवार रात पुलिस पर हुए हमले में 4 नामजद एवं 4-5 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज  | 

वन क्षेत्र में किया अवैध खनन, ट्रेक्टर ट्रॉली सहित युवक को पकड़ा

श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 17 जुलाई 2025। वन विभाग श्रीडूंगरगढ़ द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध की जा रही सख्त कार्रवाई के तहत मंगलवार देर रात को एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया गया है। सहायक वन संरक्षक सत्यपाल सिंह के निर्देशन में कार्रवाई को अंजाम दिया गया। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर वन रेंज श्रीडूंगरगढ़ की टीम ने कालूबास रोड पर वन क्षेत्र में रात्रि गश्त के दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को मिट्टी का अवैध खनन करते हुए रंगे हाथों पकड़ा। सहायक वन संरक्षक सत्यपाल सिंह ने बताया कि कालूबास निवासी चैतन्य बेहरा कालूबास में ही रूपए लेकर भराव कर रहा था और विभाग ने कार्रवाई करते हुए 25 हजार का जुर्माना लगाया। सिंह ने बताया कि वन भूमि से किसी भी प्रकार का अवैध खनन एक गंभीर और दंडनीय अपराध है, जिसके विरुद्ध विभाग सख्त कार्रवाई करेगा। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि कहीं पर अवैध खनन अथवा वन अपराध की गतिविधियां संचालित होते हुए दिखाई दें, तो तत्काल निकटतम वन कार्यालय को सूचना जरूर देवें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़