डूंगरगढ़ one 23 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। रिड़ी ओर धर्मास के बीच सड़क पर बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे बीकानेर रेफर किया गया।
घायलों में भानी राम (27) पुत्र ताराराम मेघवाल और सोनू (16) पुत्र मांगीलाल मेघवाल, दोनों निवासी जोधासर शामिल हैं। सूचना मिलने पर एपीजे अब्दुल कलाम क्विक एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज किया गया।