WhatsApp Menu
10 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ:-  |  श्याम भक्तों के लिए खबर, मार्च के अंतिम रविवार को जाएगी डाक ध्वजा।  |  प्रदेश सचिव की उपस्थिति में कैलाश अध्यक्ष और अकरम सचिव चुने गए, छात्र हित में संघर्ष तेज करने का आह्वान  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  | 

राष्ट्रीय युवा दिवस साप्ताहिक कार्यक्रम का समापन

डूंगरगढ़ one 17 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राजकीय महाविद्यालय में एक सप्ताह से चल रहे राष्ट्रीय युवा दिवस साप्ताहिक कार्यक्रम का समापन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई, इसके पश्चात स्वामी विवेकानन्द के विचारों पर व्याख्यान प्रस्तुत किया गया।

सप्ताह भर चले कार्यक्रमों के अंतर्गत महाविद्यालय में भाषण, वाद-विवाद, कविता पाठ, पोस्टर मेकिंग तथा ध्यान सत्र जैसी विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

समापन अवसर पर प्राचार्य महावीर नाथ ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया तथा विद्यार्थियों को निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का संचालन निशा सोढा एवं अमित तंवर द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़