श्रीडूंगरगढ़ ONE 15 अप्रैल 2026। लिखमादेसर के हंसोजी धाम परिसर में आयोजित विशाल श्रीराम कथा के सातवें दिन आज हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े और प्रांगण से बाहर दूर तक भक्तों की कतारें लगी रही। पूनमचंद रामनिवास तिवाड़ी द्वारा आयोजित कथा में कथा वाचक दंडी स्वामी शिवेंद्राश्रमजी महाराज ने श्रीराम भारद्वाज मिलन, भरत के त्याग, चित्रकूट प्रसंग, भरत मिलाप के प्रसंग का वर्णन किया। महाराज ने कहा कि भरत मिलाप का प्रसंग अति भावुक क्षण है और भरतजी के प्रेम के आगे प्रभु राम भी अपने को विवश पाते है। महाराज ने भाई के लिए सदैव ह्रदय में प्रेमभाव रखने की प्रेरणा दी। श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयकारों से पांडाल को गूंजायमान कर दिया। वहीं संगीतमय कथा के मध्य भजन कीर्तन में श्रद्धालु राम भक्ति में नाचते गाते नजर आए। कथा में परमहंस सोमनाथ जी महाराज व महंत भंवरनाथ ज्याणी सहित अनेक अतिथियों व दानदाताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। कथा में पूर्व विधायक अशोक पींचा, बाबूलाल कंदोई, शोभाकांत स्वामी, दुर्गाराम पारीक, विद्याधर पारीक साहवा, सुरेश तिवाड़ी, ओमप्रकाश सिद्ध, देवीलाल तिवाड़ी, पवन पारीक आसपालसर, ऋतिक तिवाड़ी, राजीव व्यास, मनोज पारीक राजलदेसर, मांगीलाल जोशी, प. शिवकांत पारीक, तरुण तिवाड़ी, गजेंद्र तिवाड़ी, अक्षय तिवाड़ी, प्रियांशी, पार्थ, रुचिका पारीक, जगदीश प्रसाद सहित अनेक अतिथि शामिल हुए। कथा के दौरान स्वागत सम्मान के लिए मंच का संचालन गिरधारीलाल पारीक ने किया। कथा में कई गांवो से श्रद्धालुओं के लिए बसों द्वारा आवागमन की सहरानीय व्यवस्था आयोजकों द्वारा की गई है।
गौसेवार्थ आयोजित कथा में लिखमादेसर की श्रीकृष्ण गोपाल गौशाला ट्रस्ट में दानदाताओं ने बढ़चढकर सहयोग राशि का समर्पण दिया। बुधवार को कथा में बाबूलाल विकास कुमार बोथरा, संतोष चंद बैद, पुरुषोत्तम सुखलाल जैसनसरिया, रतिराम पुत्र मोहनराम डेलू, सहीनाथ फूसनाथ ज्यानी, पेमाराम रामकिशन पांडिया, रामावतार पुरोहित गोगासर, बेगाराम जोधाराम तिवाड़ी, जयचंदराम सुगनाराम तिवाड़ी, विक्रमसिंह शेखावत सहित अनेक दानदाताओं ने करीब 7 लाख का सहयोग दिया। आयोजकों ने सभी दानदाताओं व अतिथियों का मंच पर सम्मान किया।