डूंगरगढ़ one 28 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2026 उत्साहपूर्वक मनाया गया। भारत सरकार द्वारा इस वर्ष की थीम “Women in Science: Catalysing Viksit Bharat” रखी गई, जिसके तहत महाविद्यालय में प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विज्ञान से जुड़े रोचक प्रश्नों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य महावीर नाथ ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए दैनिक जीवन में विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डाला और वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन सहायक आचार्य निशा सोडा एवं शुभनंदिनी द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।