WhatsApp Menu
10 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ:-  |  श्याम भक्तों के लिए खबर, मार्च के अंतिम रविवार को जाएगी डाक ध्वजा।  |  प्रदेश सचिव की उपस्थिति में कैलाश अध्यक्ष और अकरम सचिव चुने गए, छात्र हित में संघर्ष तेज करने का आह्वान  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  | 

मोमासर में बाबा रामदेव मेले को लेकर पुलिस-प्रशासन से मिले ग्रामीण, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग

डूंगरगढ़ one 17 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। लोक देवता बाबा रामदेव  के आगामी मेले को लेकर मोमासर मेला कमेटी व प्रबुद्ध ग्रामीणों ने शनिवार को पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा, सीओ निकेत पारीक और थानाधिकारी कश्यप सिंह से मेले के दौरान सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की गई।

ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया कि मेले के दौरान मोमासर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में कानून व्यवस्था बनाए रखने, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और सुगम दर्शन व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस जाब्ता तैनात किया जाना आवश्यक है। प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा कर संभावित समस्याओं और उनके समाधान पर भी विचार-विमर्श किया।

मेला कमेटी ने विशेष रूप से यातायात व्यवस्था, कतारबद्ध दर्शन, पार्किंग और भीड़ नियंत्रण को लेकर ध्यान देने की मांग रखी, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अप्रिय घटना से बचा जा सके।

बाबुलाल गर्ग ने बताया कि मुलाकात के दौरान जुगराज संचेती, बाबूलाल खटीक, बीरबल मास्टर, मनफूल गोदारा, भंवरलाल साहू, हनुमान माली, प्रभूराम गोदारा, खीवाराम फौजी, अमराराम सिवल, गौरीशंकर खटीक, चेतन प्रजापत, अनिल शर्मा, राजू नाई, पुनाराम सुथार, किशोर सिंह और सुखराम गोदारा उपस्थित रहे।

प्रशासन ने दिया आश्वासन

पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों की मांगों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि मेले के दौरान अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा तथा सुरक्षा व निगरानी की समुचित व्यवस्था की जाएगी, जिससे मेला शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़