WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ:-  |  श्याम भक्तों के लिए खबर, मार्च के अंतिम रविवार को जाएगी डाक ध्वजा।  |  प्रदेश सचिव की उपस्थिति में कैलाश अध्यक्ष और अकरम सचिव चुने गए, छात्र हित में संघर्ष तेज करने का आह्वान  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  नहीं होगें क्रय विक्रय सहकारी समिति के चुनाव, गोदारा ही बने रहेगें अध्यक्ष  | 

मोमासर के युवाओं ने बढ़ाया गांव का मान: SSC GD व राजस्थान पुलिस में चयन पर डीजे के साथ निकला जुलूस, भारत माता के जयकारों से गूंजा गांव

डूंगरगढ़ one 17 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के ग्राम मोमासर में एसएससी जीडी व राजस्थान पुलिस में चयनित हुए अभ्यर्थियों के सम्मान में ग्रामवासियों की ओर से डीजे के साथ भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस की शुरुआत भोमियाजी गौशाला से रंग-गुलाल के साथ हुई। इसमें ग्रामीण व युवा नाचते-गाते हुए भारत माता के जयकारे लगाते हुए भोमियाजी मंदिर पहुंचे।

जुलूस के दौरान गांव के मुख्य मार्गों पर जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। भोमियाजी मंदिर परिसर में चयनित अभ्यर्थियों का साफा व माला पहनाकर सम्मान किया गया और उन्हें गांव का गौरव बताया गया।

एसएससी जीडी में चयनित अभ्यर्थियों में प्रेरणा शर्मा (CISF), ममता भामू (BSF), बनवारी लाल पुनिया (CRPF), बजरंग बेरा (CISF), भवानी सिंह (CRPF), आशीष चोटिया (CISF), जयचंद मेघवाल (CISF), मुकेश बावरी (CISF), राजकरण सिवल (BSF) व लादूराम गोदारा (CRPF) शामिल हैं। वहीं राजस्थान पुलिस में मूलचंद रोझ का भी स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व जिला परिषद सदस्य सुभाष कमलिया, एसएफआई के बीरबल पुनिया, भंवरलाल गोदारा, अशोक शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष लूणाराम नाई, सुशील राजपुरोहित, जगदीश बेरा, चना राम सुथार, भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष लूणाराम नाई, विजयपाल भामू, मदनलाल शर्मा, हनुमान चोटिया, कृष्णा राम खिलेरी सहित चयनित अभ्यर्थियों के परिजन व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

ग्रामीणों ने कहा कि इन युवाओं की सफलता से गांव के अन्य युवाओं को प्रेरणा मिलेगी और राष्ट्र सेवा का भाव मजबूत होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़