श्रीडूंगरगढ़ ONE 19 जनवरी 2026। क्षेत्र के एक 21 वर्षीय युवक अपने घर से मुम्बई जाने का कहकर रवाना हुआ और 10 दिन से लापता है। युवक की परेशान माता ने थाने पहुंच कर उसकी तलाश करने की गुहार पुलिस से लगाई है।
21 वर्षीय युवक रामकरण पुत्र गंगाराम सुथार निवासी केऊ 9 जनवरी की शाम करीब 5 बजे मुंबई जाने का कहकर रवाना हुआ। युवक मुबंई नहीं पहुंचा और उसका फोन भी ऑफ आ रहा है। युवक की परेशान माता कमला देवी ने पुलिस को बताया कि परिजनों ने सभी रिश्तेदारी में उसकी तलाश का प्रयास किया परंतु युवक का कुछ पता नहीं चल पाया है। माँ ने गुमशुदा बेटे की तलाश करने की मांग की, पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल बलवीर सिंह को दी है।