WhatsApp Menu
पूनरासर में सिद्ध समाज का गौरव: प्रशासनिक प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पर सुनील सिद्ध का भव्य स्वागत  |  क्रेटा कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक घायल: एक गंभीर हालत में बीकानेर रेफर  |  इधर एसपी ने दुर्घटना कम करने की अपील की, उधर कार चालक ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार घसीटा, एक गंभीर घायल।  |  जिला कलेक्टर और एसपी पहुंचे श्रीडूंगरगढ़, ली अधिकारियों की बैठक, आमजन ने रखी समस्याएं।  |  विवाहिता के गहने व दहेज की मोटरसाइकिल बेचने, दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में पति सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज  | 

भाई सहित परिवार के पांच जनों पर लगाए पत्नी के साथ बदसलूकी करने का आरोप, मामला दर्ज

श्रीडूंगरगढ़ ONE 14 जनवरी 2026। ढाणी में रहने वाले एक परिवादी ने जरिए इस्तगासा श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाते हुए अपने भाई सहित पांच जनो के खिलाफ आरोप लगाए है।
इंदपालसर सांखलान निवासी प्रभुराम पुत्र दुलाराम जाट ने इसी गांव में रहने वाले नारायणराम पुत्र नथाराम, नारायणराम का बेटा गणेश, नारायणराम के भाई मालाराम व मालाराम का बेटा मेघाराम, अपने भाई कैलाश पुत्र दुलाराम के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि वह इसी गांव की रोही में ढाणी बनाकर परिवार सहित रहती है। गत 15 दिसंबर 2025 की सुबह 7 बजे उसकी पत्नी व परिवादिया नित्य कर्म के लिए जा रही थी तभी आरोपियों ने एकराय होकर उसका रास्ता रोका और लज्जा भंग करते हुए मारपीट की व गंदी गालियां दी। शोर सुनकर परिवादी प्रभुराम व उसकी माता कमलादेवी मौके पर आई तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से चले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई गजेंद्रसिंह को दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़