WhatsApp Menu
25 मार्च को होगी धर्मयात्रा, बोहरा को मिली प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी, पढें विहिप की ख़बर।  |  नाबालिग के साथ बदसलूकी करते हुए रंग लगाने, घर में घुसकर भाई व माँ से मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज।  |  पुरानी रंजिश में रोका रास्ता, की मारपीट, बेटी बचाने आई तो बदतमीजी की, मामला दर्ज।  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के आज के भाव  |  दो बालिकाओं के पिता की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम  | 

बीदासर रोड पर हुई सड़क दुर्घटना, मोटरसाइकिल गिरे युवक, एक हुआ गम्भीर घायल।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 23 जनवरी 2026। बीदासर रोड पर गांव रीड़ी से कुछ आगे एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर स्लिप हो गई जिसपर सवार युवक गिर पड़े। एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे बीकानेर रेफर कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रीड़ी के निकट बीदासर जा रहें एक बाइक पर सवार तीन युवक गिर पड़े। इनमें दो युवक चोटिल हुए है वहीं एक युवक जोधासर निवासी भानीराम पुत्र ताराराम मेघवाल गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके से कुछ युवक तीनों को लेकर श्रीडूंगरगढ़ रवाना हुए और गांव बाना के पास डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी के सेवादारों ने रेस्क्यू किया और उपजिला अस्पताल पहुंचाया। यहां मेडिकल स्टाफ गंभीर घायल को प्राथमिक उपचार दिया और बीकानेर रेफर कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़