WhatsApp Menu
धीरदेसर चोटियान- मोमासर 12 किमी सड़क को मिली मंजूरी, ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद सारस्वत का किया सम्मान  |  श्री ओसवाल पंचायत संस्था का जे.पी. हॉल राजूदेवी पारख द्वारा लोकार्पित, देखें सभी फ़ोटो  |  बीकानेर में फरवरी का राशन अब 15 मार्च तक मिलेगा  |  29 मार्च को श्रीडूंगरगढ़ से खाटूश्यामजी के लिए रवाना होगी विशाल डाक ध्वजा यात्रा  |  बीदासरिया में युवाओं का बड़ा संकल्प: मृत्यु भोज और शराब को कहा अलविदा  | 

बीकानेर- हिसार ट्रेन में छूटा यात्री का सामान, यात्रियों व नेक्स्ट न्यूज़ की मदद से मालिक तक पहुंचा

डूंगरगढ़ one 5 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। बीकानेर से हिसार जा रही ट्रेन में यात्रा के दौरान एक यात्री का सामान काली थैली में छूट गया। बुधवार शाम को यह सामान ट्रेन में मिला।
सामाजिक कार्यकर्ता श्याम गिरी ने इसकी सूचना नेक्स्ट न्यूज़ को दी, जिसके बाद खबर प्रकाशित की गई।

खबर सामने आने के बाद गुरुवार सुबह सामान का मालिक सुरेश कुमार सांसी निवासी कितासर बिदावतन मौके पर पहुंचा और निशानदेही कर सामान की पहचान की। इसके बाद सहयात्री प्रेम नायक ने मोबाइल, मोबाइल चार्जर सहित सोने के आभूषणों सहित बैग सुरक्षित रूप से उसे सौंप दिया।

सामान वापस मिलने पर सुरेश कुमार सांसी ने सहयात्रियों प्रेम नायक, नितेश मारू और करण पारिक के साथ ही नेक्स्ट न्यूज़ पोर्टल का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़