WhatsApp Menu
धीरदेसर चोटियान- मोमासर 12 किमी सड़क को मिली मंजूरी, ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद सारस्वत का किया सम्मान  |  श्री ओसवाल पंचायत संस्था का जे.पी. हॉल राजूदेवी पारख द्वारा लोकार्पित, देखें सभी फ़ोटो  |  बीकानेर में फरवरी का राशन अब 15 मार्च तक मिलेगा  |  29 मार्च को श्रीडूंगरगढ़ से खाटूश्यामजी के लिए रवाना होगी विशाल डाक ध्वजा यात्रा  |  बीदासरिया में युवाओं का बड़ा संकल्प: मृत्यु भोज और शराब को कहा अलविदा  | 

बीकानेर में फरवरी का राशन अब 15 मार्च तक मिलेगा

खाद्य सुरक्षा योजना के तहत वितरण अवधि बढ़ाई गई, केंद्र ने 12 मार्च तक उठाव की दी अनुमति

डूंगरगढ़ one 4 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत फरवरी 2026 के लिए आवंटित खाद्यान्न का निर्धारित समय में पूर्ण उठाव नहीं हो पाने के कारण जिला प्रशासन ने वितरण अवधि बढ़ा दी है। अब वंचित लाभार्थियों को फरवरी माह का राशन 15 मार्च 2026 तक दिया जाएगा।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग से जारी आदेश के अनुसार भारत सरकार ने संबंधित खाद्यान्न के उठाव के लिए 12 मार्च 2026 तक की अनुमति प्रदान की है। इसी के मद्देनजर जिला बीकानेर में वितरण की अंतिम तिथि 15 मार्च 2026 निर्धारित की गई है, ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी राशन से वंचित न रहे।

विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित विस्तारित अवधि में शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित किया जाए।

यह आदेश उपायुक्त एवं उप शासन सचिव सुनील पूनियाँ द्वारा जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़