श्रीडूंगरगढ़ ONE 4 फरवरी 2026। बुधवार शाम करीब 5 बजे गांव लोढ़ेरा के स्टैंड पर एक पिकअप व बोलेरो आमने सामने भिड़ गई। टक्कर में बस का इंतजार कर रही एक शिक्षिका चोटिल हुई व एक घायल हो गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ की ओर से बोलेरो जा रही थी और गांव की ओर से बिना नबंर की, आगे पीछे गाटर लगी हुई पिकअप आई और बोलेरो से जा भिड़ी। यहां एक निजी स्कूल का स्टाफ बस का इंतजार कर रहा था। इनमें एक शिक्षिका गुसाईसर बंडा निवासी जसोदा पुत्री मांगीलाल जाट गंभीर घायल हुई है। वहीं इसी गांव की रानी पुत्री सोहनलाल सारस्वा चोटिल हुई, जिन्हें उपजिला अस्पताल से ईलाज के बाद घर भेज दिया गया है। वहीं एक बोलेरो सवार भी मामूली चोटिल हुआ, जिसकी पट्टी कर घर भेज दिया गया है। वहीं सूचना मिलने पर एसआई महेश कुमार, कांस्टेबल सुभाष व डीआर पवन कुमार मौके पर पहुंच गए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पिकअप सवार मौके से भाग छूटे और बोलेरो सवार सभी सुरक्षित है।