WhatsApp Menu
फेसबुक पर फॉलोवर संख्या 100K पार, खबरों की प्रामाणिकता बनी न्यूज वेबसाईट की लोकप्रियता का आधार।  |  मोमासर में शुक्रवार रात पुलिस पर हुए हमले में 4 नामजद एवं 4-5 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज  |  हर प्रकार की कपड़ों की विस्तृत रेंज के साथ क्षेत्रवासियों की सेवाओं में शुरू हुआ “हरी कलेक्शन”  |  प्रगति का आधार शिक्षा है, बच्चों को दी प्रेरणा, व्यवस्थाओं की सराहना की  |  श्रीडूंगरगढ़ की 1490 बालिकाओं को मिलेगी साइकिलें, वितरण प्रारंभ, विधायक ने बेटियों को दी खूब पढ़ने की प्रेरणा  | 

बारिश बाद शुरू हुई आफत, जलनिकासी के बाद शुरू होगा जल आपूर्ति संकट, जलदाय विभाग की बिजली बंद, ठप्प हुआ सारा सिस्टम, शहर को झेलनी होगी प्यास

श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 15 जुलाई 2025। क्षेत्र में तेज बारिश के बाद जहां पानी निकासी की समस्या हो रही है, वहीं यह संकट मिटने के बाद शहर में पेयजल आपूर्ति का संकट ओर अधिक गहराने वाला है। बारिश के कारण सोमवार शाम 4 बजे से पीएचईडी फीडर ठप्प पड़ा है। इसके काऱण 24 घण्टे चलने वाले जलदाय विभाग के सभी ट्यूबवेल बन्द पड़े है। विदित रहे कि शहर में पेयजल आपूर्ति के लिए जलदाय विभाग का स्पेशल फीडर 24 घंटे सप्लाई में रहता है। लेकिन इस फीडर की बिजली आपूर्ति सोमवार शाम 4 बजे से ठप्प पड़ी है। जिससे शहर में पेयजलापूर्ति पूरी तरह से बाधित हो गयी है। कल शाम से सप्लाई नहीं दी जा सकी है। जलदाय विभाग के 7 पंप व 22 ट्यूबवेल बन्द पड़े है जिससे पानी सप्लाई 48 घण्टे से अधिक समय तक शुरू ही नहीं हो सकेगी। सोमवार से बन्द सप्लाई के बाद यदि मंगलवार शाम तक बिजली सुचारू की जाएगी तो भी अगले 24 घण्टे तक पेयजलापूर्ति शुरू तक नहीं हो सकेगी। जलदाय विभाग की कनिष्ठ अभियंता साधना मीणा ने बताया कि बिजली नहीं होने से शहर की पेयजलापूर्ति बाधित हुई है हम लगातार बिजली विभाग के अधिकारियों के सम्पर्क में है। जैसे ही बिजली सुचारू की जाएगी तुंरन्त पानी सप्लाई सुचारू करने के त्वरित प्रयास किये जाएंगे। लेकिन जो गैप सप्लाई में आ गया उसे सुधारते हुए व पुनः टैंक भरते हुए व्यवस्था पटरी पर बैठाने में कुछ दिनों का समय भी लग जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़