WhatsApp Menu
पूनरासर में सिद्ध समाज का गौरव: प्रशासनिक प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पर सुनील सिद्ध का भव्य स्वागत  |  क्रेटा कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक घायल: एक गंभीर हालत में बीकानेर रेफर  |  इधर एसपी ने दुर्घटना कम करने की अपील की, उधर कार चालक ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार घसीटा, एक गंभीर घायल।  |  जिला कलेक्टर और एसपी पहुंचे श्रीडूंगरगढ़, ली अधिकारियों की बैठक, आमजन ने रखी समस्याएं।  |  विवाहिता के गहने व दहेज की मोटरसाइकिल बेचने, दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में पति सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज  | 

पूनरासर में सिद्ध समाज का गौरव: प्रशासनिक प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पर सुनील सिद्ध का भव्य स्वागत

डूंगरगढ़ one 9 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के गांव बरजांगसर की पावन धरा के सुपुत्र सुनील सिद्ध के भारतीय प्रशासनिक प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर मंगलवार को पूनरासर गांव में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। ग्रामीणों और सिद्ध समाज के लोगों ने उन्हें माला व साफा पहनाकर सम्मानित किया तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

सुनील सिद्ध कुनणनाथ के पोते तथा भादरनाथ के पुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र और सिद्ध समाज में खुशी का माहौल है। गांव पहुंचने पर उन्होंने सबसे पहले हनुमानजी मंदिर, अंजनी माता मंदिर और सिद्ध पीठ धाम पालोजी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर सुनील सिद्ध के भुआ और फुफा हरजीनाथ (पुत्र डालनाथ सिद्ध) तथा मुनीनाथ (पुत्र पेमनाथ सिद्ध) की ओर से आए हुए अतिथियों और ग्रामवासियों के लिए प्रीतिभोज की व्यवस्था की गई।

समारोह के दौरान गांव में उत्साह का माहौल देखने को मिला। डीजे की धुनों पर ग्रामीणों ने खुशी का इजहार किया और इस उपलब्धि को हर्षोल्लास के साथ मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़