WhatsApp Menu
5 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  धीरदेसर चोटियान- मोमासर 12 किमी सड़क को मिली मंजूरी, ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद सारस्वत का किया सम्मान  |  श्री ओसवाल पंचायत संस्था का जे.पी. हॉल राजूदेवी पारख द्वारा लोकार्पित, देखें सभी फ़ोटो  |  बीकानेर में फरवरी का राशन अब 15 मार्च तक मिलेगा  |  29 मार्च को श्रीडूंगरगढ़ से खाटूश्यामजी के लिए रवाना होगी विशाल डाक ध्वजा यात्रा  | 

पढें बुधवार सुबह की कुछ खास खबरें एक साथ

श्रीडूंगरगढ़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज एक मामले में सेरूणा थानाधिकारी पवन कुमार ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया है। जांच अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि जांच के दौरान मिले सबूतों के आधार पर भीलवाड़ा जिले के कोटड़ी क्षेत्र के जावल गांव के निवासी 37 वर्षीय रामकिशन पुत्र मगनाराम गुर्जर को गिरफ़्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया, जहाँ उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर सौंपा गया है। मामले की गहनता से छानबीन जारी है।

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है। लूणकरणसर थाना क्षेत्र में वार्ड 9 निवासी कालूनाथ पुत्र सोहननाथ ने पुलिस को जानकारी दी कि उनकी 70 वर्षीय माता रूकमादेवी कीटनाशक के असर से चल बसीं। कालूनाथ के अनुसार, 18 अगस्त को सुबह लगभग 11 बजे रूकमादेवी खेत में कीटनाशक का छिड़काव कर रही थीं। इस दौरान स्प्रे के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें तुरंत बीकानेर के पीबीएम अस्पताल ले गए, जहाँ इलाज के दौरान सोमवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और मर्ग दर्ज कर एसआई अनूपसिंह को जांच सौंप दी है।

जसरासर थाना क्षेत्र के गांव झाडेली से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। जोगाराम जाट नामक एक व्यक्ति ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी 22 वर्षीय पुत्री की जहर के कारण मौत हो गई। जोगाराम के अनुसार, 15 अगस्त को सुबह 10 बजे उनकी बेटी खेत में काम कर रही थी। प्यास लगने पर उसने भूलवश स्प्रे करने वाले जहर के डिब्बे से पानी पी लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजन उसे तत्काल पीबीएम अस्पताल ले गए, जहाँ सोमवार को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप कर मर्ग दर्ज कर ली है और थानाधिकारी संदीप कुमार को जांच का जिम्मा सौंपा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़