श्रीडूंगरगढ़ ONE 5 फरवरी 2026। अचानक हार्ट अरेस्ट होने और प्राण गंवा देने की खबरें क्षेत्र में आम होने लगी है। अचानक होने वाली मौतों से लोग चिंतित हो रहें है।
गुरूवार शाम को करीब 42 वर्षीय एक युवक को अचानक हार्ट अरेस्ट हो गया और परिजन उसे उपजिला अस्पताल लेकर पहुंचे तब तक युवक ने दम तोड़ दिया। गांव केऊ निवासी बलवीरदास पुत्र सोहनदास की अचानक मौत से परिजन भी सदमे में है। परिजनों ने बताया कि युवक को कोई बीमारी नहीं थी और अचानक ही हार्ट अरेस्ट हो गया। वे उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तो यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।