WhatsApp Menu
छोटी कक्षाओं से ही शुरू हो रही है प्री-फांउडेशन कक्षाएं  |  सोमवार को है गौ-सम्मान दिवस, तैयारियों को दिया अंतिम रूप  |  नौ लाख रुपए एवं एक सदस्य को नौकरी हुआ समझौता, चौथे दिन लिया शव।  |  बीकानेर प्रेस क्लब की हुई आम सभा, भूमि आवंटन के प्रयास होंगे तेज, चलेगा सदस्यता अभियान।  |  लहंगा चुन्नी, बरी बेस व वैवाहिक साड़ियों के लिए निकिता साड़ी हाऊस है परफेक्ट पता, हुआ भव्य उद्घाटन।  | 

नाबालिग को दस्तयाब कर सौंपा परिजनों को, अपहरण के आरोप में युवक को पहुंचाया हवालात में, पढें पूरी खबर।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 20 फरवरी 2026। सेरूणा थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय युवती को दस्तयाब कर पुलिस ने उसे परिजनों के सुपुर्द किया व अपहरण के आरोप में युवक को पुलिस ने हवालात पहुंचा दिया है।
थानाधिकारी संध्या बिश्नोई के निर्देशन में मामले के जांध अधिकारी एएसआई जगदीश प्रसाद ने 15 फरवरी को युवती को दस्तयाब किया व हाईकोर्ट के आदेश पर परिजनों के साथ भेज दिया गया है। वहीं 19 फरवरी, गुरूवार दोपहर 3.30 बजे युवती के अपहरण के आरोप में आरोपी 24 वर्षीय सुरेश पुत्र दियालराम बावरी निवासी बोडवा, कुचेरा, जिला नागौर को क्षेत्र के गांव देराजसर में स्टैंड के पास गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपी को हवालात में बंद किया गया व शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़