WhatsApp Menu
गौमाता के सम्मान में एसडीएम पहुंचे ज्ञापन लेने, संत सान्निध्य में सैंकड़ों गौ-भक्तों ने लगाए जयकारे  |  ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत, घर में मचा कोहराम  |  27 अप्रैल 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  छोटी कक्षाओं से ही शुरू हो रही है प्री-फांउडेशन कक्षाएं  |  सोमवार को है गौ-सम्मान दिवस, तैयारियों को दिया अंतिम रूप  | 

नापासर पुलिस का नशा तस्करों पर शिकंजा, 3 किलो अफीम के साथ एक गिरफ्तार

डूंगरगढ़ one 17 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। नापासर थाना पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) के साथ संयुक्त ऑपरेशन में 3 किलो अवैध अफीम बरामद की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार किया।

थानाधिकारी सुषमा शेखावत ने बताया कि नशे के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नशा तस्करों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि अफीम की सप्लाई कहां से लाई गई और आगे कहां भेजी जानी थी। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़