WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ में कलेक्टर-एसपी की बैठक: ट्रैफिक सुधारने, निराश्रित गोवंश शिफ्ट करने और हाईवे के अवैध कट बंद करने के निर्देश  |  सभी कक्षाओं की रिक्त सीटों के लिए 14 मार्च से होंगे आवेदन  |  उपजिला अस्पताल में बड़ी उपलब्धि, मरीज के दोनों कूल्हों का किया प्रत्याोपण  |  पूनरासर में सिद्ध समाज का गौरव: प्रशासनिक प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पर सुनील सिद्ध का भव्य स्वागत  |  क्रेटा कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक घायल: एक गंभीर हालत में बीकानेर रेफर  | 

नशे के सौदागरों की जमानतें खारिज

श्रीडूंगरगढ़ ONE 12 जनवरी 2026। गत दिनों अफीम एवं गांजे के साथ पकड़े गए दो अलग अलग मामलों के आरोपियों के जमानत आवेदन सोमवार को जिला एवं अपर सेशन न्यायाधीश सरिता नौशाद ने खारिज कर दी है। लोक अभियोजक सोहननाथ सिद्ध ने बताया कि 6 जनवरी को एसआई मोहनलाल ने तोलियासर से बिग्गाजी मंदिर होते हुए नेशनल हाईवे पर आने वाले कच्चे रास्ते पर तोलियासर निवासी युवक किशनलाल धतरवाल को 100 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी का जमानत आवेदन खारिज कर दिया गया है। इसी प्रकार गत 2 जनवरी को श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में दशहरा मैदान मार्ग पर 10 किलो 48 ग्राम गांजे के साथ पकड़े गए आरोपी बाबूलाल पुत्र भंवरलाल रेगर का जमानत आवेदन खारिज किया गया है। दोनों ही मामलों में लोक अभियोजक सिद्ध द्वारा बहस की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़