WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने की अवैध शराब व पर्ची सट्टे के खिलाफ दो कार्रवाइयां।  |  10 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ:-  |  श्याम भक्तों के लिए खबर, मार्च के अंतिम रविवार को जाएगी डाक ध्वजा।  |  प्रदेश सचिव की उपस्थिति में कैलाश अध्यक्ष और अकरम सचिव चुने गए, छात्र हित में संघर्ष तेज करने का आह्वान  | 

धोखाधड़ी के आरोपी श्रवण कुमार सोनी की जमानत याचिका खारिज

अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनकर सुनाया फैसला

डूंगरगढ़ one 17 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। धोखाधड़ी के मामले में आरोपी श्रवण कुमार सोनी को अदालत से राहत नहीं मिली। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय ने आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी।

मामले के अनुसार, परिवादिया कमलेश देवी सुनार ने श्रवण कुमार सोनी और उसके पिता मदनलाल पर स्वर्ण आभूषण हड़पने का आरोप लगाया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने श्रवण कुमार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर सौंपा गया।

रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद आरोपी को पुनः 15 जनवरी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
मुलजिम की ओर से दायर जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के दौरान परिवादिया की तरफ से अधिवक्ता मोहनलाल सोनी एवं सहयोगी अधिवक्ता दीपिका करनाणी ने जमानत का विरोध करते हुए अपने तर्क रखे।

न्यायाधीश हर्ष कुमार ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आरोपी की जमानत याचिका को निरस्त कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़