WhatsApp Menu
तोलियासर की रोही में राज्यवृक्ष खेजड़ी की कटाई का मामला गरमाया  |  श्रीडूंगरगढ़ के सुनील ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, परिश्रम के बल पर पाई स्वर्णिम सफलता  |  एसआई रतनलाल ने एमडी के साथ हिस्ट्रीशीटर को धर दबोचा  |  इकरारनामा किया किसी ओर से खेत बेच दिया किसी ओर को, हड़प ली रकम, एक महिला सहित 6 पर लगाए आरोप, मामला दर्ज  |  रात के अंधेरे में खजड़ी पर चली आरी, दो दर्जन से अधिक पेड़ काट डाले, ग्रामीणों में रोष  | 

दो दर्जन से अधिक बच्चों ने लिया प्रवेश, किया स्वागत, लर्न एंड फन स्कूल में प्रवेश पर मिल रही फीस में आधी छूट।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 23 जनवरी 2026। कालूबास में तेरापंथ भवन (धोलिया नोहरा) के निकट स्थित अंग्रेजी माध्यम के लर्न एंड फन स्कूल में बसंतोत्सव धूमधाम से मनाया गया। यहां नवप्रवेशित 27 बच्चों का तिलक कर विधि विधान से पूजन संपन्न करवा विद्यारंभ संस्कार किया गया। विद्यालय में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन संपन्न किया गया। सभी ने सामूहिक रूप से माँ शारदा की आरती की व मंगल पाठ किया। प्रधानाचार्य विनीता सारस्वत ने सभी बच्चों को बसंत पंचमी उत्सव का महत्व बताते हुए प्रसाद का वितरण किया। सारस्वत ने बताया बसंत पंचमी से 1 फरवरी तक प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को फीस में आधी छूट दी जाएगी। अनेक अभिभावक भी पूजन में शामिल हुए और स्कूल प्रबंधन की सराहना की। इस दौरान विद्यालय परिसर को पीले गुब्बारों व फुलों से सजाया गया। स्टाफ सक्रिय रहा व बच्चों ने उत्सव का पूरा आनंद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़