WhatsApp Menu
फांसी का फंदा लगाकर 25 वर्षीय युवक ने अपनी जीवनलीला समाप्त की  |  श्रीडूंगरगढ़ से दो खास खबरें पढें एकसाथ  |  गौमाता के सम्मान में एसडीएम पहुंचे ज्ञापन लेने, संत सान्निध्य में सैंकड़ों गौ-भक्तों ने लगाए जयकारे  |  ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत, घर में मचा कोहराम  |  27 अप्रैल 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  | 

देवालयों में सारी रात वैदिक मंत्रोच्चार गूंजे, संपन्न हुए चार प्रहर के शिव पूजन, देखें सभी फोटो के साथ पूरी खबर

श्रीडूंगरगढ़ ONE 16 फरवरी 2026। महाशिवरात्रि के महापर्व पर सारी रात कस्बे में शिव पूजन के मंत्रोच्चार गूंजते रहें। विभिन्न स्थानों पर चार प्रहर पूजन के आयोजन संपन्न हुए। इन संगीतमय आयोजन में भक्तिरस की बयार बही जिसमें शिव भक्तों ने जयकारों के साथ डूबकी लगाई। इन विशेष पूजन आयोजनों में सैंकड़ो श्रद्धालु परिवार सहित शामिल हुए।
सनातन श्मशान भूमि में भूतनाथ मंदिर में भी चार प्रहर पूजन विधि विधान से संपन्न हुआ। यहां संतोष सागर जी महाराज ने अनेक परिवारों को पूजन संपन्न करवाया। कालूबास के राधाकृष्ण मंदिर में पंडित श्रीडूंगरगढ़ ONE ने अनेक परिवारों को विधि विधान से चार प्रहर पूजन संपन्न करवाया। वहीं हाई स्कूल रोड पर स्थित श्रीश्रीभूतेश्वर मंदिर में पंडित रामदेव उपाध्याय ने चार प्रहर पूजन संपन्न करवाया। हनुमान धोरा मंदिर के शिवालय में पंडित शिवभगवान सिखवाल ने विधि विधान से चार प्रहर पूजन संपन्न करवाया। सिंधी कॉलोनी के झूलेलाल मंदिर में पंडित पवन उपाध्याय, पंडित अनिल उपाध्याय ने चार प्रहर पूजा पाठ संपन्न करवाया। आयोजनों में सभी स्थानों पर अनेक शिव भक्त शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़