WhatsApp Menu
9 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  सूडसर में डाक विभाग का विरोध, मशालें जलाकर किया प्रदर्शन, धरनास्थल पर ही देख रहें भारत व न्यूजीलैंड का फाइनल मैच।  |  महिला दिवस पर संगोष्ठी: महिलाओं से जड़ों से जुड़कर संस्कृति संरक्षण का आह्वान  |  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की महिलाओं और बालिकाओं को “बिग डिस्काउंट” में अंग्रेजी सीखने का मौका, पढें पूरी खबर।  |  अवध एक्सप्रेस में आसाम जा रही विवाहिता हुई लापता, पति ने दर्ज करवाई गुमशुदगी।  | 

देर रात सायरन बजाते पहुंची कई गाडियां, गांव में फैली सनसनी, वीडियो वायरल

श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 18 जनवरी 2026। गत 9 जनवरी को क्षेत्र के गांव केऊ से गायब हुए युवक को श्रीडूंगरगढ़ थाने की पुलिस एवं गांव खारड़ा से गायब हुई युवती को नापासर पुलिस ढूंढने में जुटी थी, वहीं दूसरी और दोनो शनिवार देर रात को निजी वाहनों में ही पुलिस सायरन बजाते हुए कई गाडियों के काफिले के साथ गांव केऊ पहुंच गए। इससे पूर्व दोनो जने जिला पुलिस अधीक्षक के समक्ष पेश भी हुए, जहां युवती ने अपनी ईच्छा से युवक के साथ जाने की बात कही। निजी वाहनों में पुलिस साईरन बजाते हुए एक साथ कई गाडियों का काफिला शनिवार देर रात गांव में पहुंचा तो वहां सनसनी भी फैल गई। इन गाडियों के गांव पहुंचने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है, एवं कई ग्रामीणों ने सर्द रातों में निजी वाहनों में ही पुलिस सायरन बजाने का विरोध भी किया है। विदित रहे कि 21 वर्षीय युवक रामकरण की मां कमला देवी ने गत 12 जनवरी को रामकरण के 9 जनवरी से गायब होने की जानकारी देते हुए श्रीडूंगरगढ़ थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़