श्रीडूंगरगढ़ ONE 5 फरवरी 2026। एक विवाहिता को दहेज और शारीरिक रंग रूप को लेकर प्रताड़ित करते हुए ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया। उसके शोहर ने तीन तलाक की धमकी दी तो परेशान पीड़िता ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया है।
मामले की जांच कर रहें एसआई राजेंद्र ने बताया कि बिग्गाबास निवासी 25 वर्षीय रूखसरा पुत्री दिवंगत मोहम्मद शरीफ ने रतनगढ़ निवासी अपने पति शाहरूख उर्फ नुरानी, ससुर नबू काजी, जठ राजू, देवर रमजान व सोयेब, सास, व मौसेर ससुर धन्नेखां के खिलाफ दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाए है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 20 अक्टूबर 2024 को उसका विवाह आरोपी शाहरूख के साथ हुआ। माता पिता ने दहेज में सामान, गहने नगदी दिए परंतु ससुराल पहुंचते ही आरोपियों ने कम दहेज देकर नाक कटवा देने का ताना दिया। दहेज में कार व पांच लाख नगदी नहीं देने और अनपढ़ ग्वार, कुरूप, मोटी होने की बात कहते हुए उसके साथ मारपीट करने लगे। 16 नवंबर 2024 को आरोपियों ने एकराय होकर उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। पहर वालों ने आरोपियों से समझाईश का प्रयास किया, परंतु वे गाली गलौच करने लगे। 23 दिसंबर 2024 को उसका शोहर पीहर आया और उसके घर फोन करने की बात पर मारपीट करने लगा। 24 दिसंबर 2024 को उसने थाने में परिवाद दी, तो आरोपी माफी मांगते हुए उसे ससुराल ले गए। परंतु कुछ दिन बाद ही वे पुन दहेज की मांग करते हुए मारपीट करने लगे। पीड़िता के मौसेर ससुर ने बदनियती से बदसलूकी करते हुए जान से मारने की धमकी दी। जब उसके माँ व भाई, बहन ने ससुराल आकर समझाईश की आरोपियों ने उनके साथ गाली गलौच कर धक्का मुक्की की। गत 11 जनवरी 2026 को आरोपी शोहर उसके पीहर आया और उसे तीन तलाक की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।