WhatsApp Menu
25 मार्च को होगी धर्मयात्रा, बोहरा को मिली प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी, पढें विहिप की ख़बर।  |  नाबालिग के साथ बदसलूकी करते हुए रंग लगाने, घर में घुसकर भाई व माँ से मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज।  |  पुरानी रंजिश में रोका रास्ता, की मारपीट, बेटी बचाने आई तो बदतमीजी की, मामला दर्ज।  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के आज के भाव  |  दो बालिकाओं के पिता की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम  | 

तोलियासर की रोही में राज्यवृक्ष खेजड़ी की कटाई का मामला गरमाया

वन विभाग की कार्रवाई: ट्रैक्टर, पिकअप व आरा मशीन जब्त; 13 ठूंठ और 5 कटी खेजड़ी बरामद

डूंगरगढ़ one 6 मार्च, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ के तोलियासर गांव की रोही में राज्यवृक्ष खेजड़ी की कटाई का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। राजस्थान सरकार की ओर से खेजड़ी संरक्षण की लगातार बात किए जाने के बावजूद निजी स्वार्थों के चलते यह राज्यवृक्ष कटाई की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। घटना को लेकर आमजन और वनप्रेमी समुदाय में गहरा रोष है।

जानकारी के अनुसार तोलियासर गांव की दिखनादी रोही में स्थित खसरा नम्बर 505 और 506 में 50 से अधिक पेड़ों के कटने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।

सहायक वन संरक्षक सत्यपाल सिंह ने बताया कि गुरुवार रात को खेजड़ी के पेड़ काटे जाने की सूचना मिली थी। इस पर वन विभाग के अधिकारी और कार्मिक मौके पर पहुंचे। कार्रवाई के दौरान एक ट्रैक्टर, एक पिकअप और आरा मशीन जब्त की गई। मौके पर खेजड़ी के कटे हुए पेड़, ठूंठ और टोटिलिस (इजरायली कीकर) के कटे पेड़ पाए गए।

उन्होंने बताया कि खसरा नम्बर 505 राजस्व रिकॉर्ड में गैर मुमकिन कुआं के नाम से दर्ज है, जबकि खसरा नम्बर 506 खातेदारी भूमि के रूप में दर्ज है। इन दोनों खसरों पर विलायती बबूल और खेजड़ी के पेड़ों का कटान पाया गया।

वन विभाग के अनुसार मौके पर खेजड़ी के 13 ठूंठ तथा तनों सहित 5 कटी हुई खेजड़ी जब्त की गई। इसके अलावा 35 खेजड़ी के पेड़ खड़े पाए गए। वहीं विलायती बबूल के 33 पेड़ों के कटान की भी पुष्टि हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़