WhatsApp Menu
गांव लिखमीसर दिखनादा में हुआ कुश्ती दंगल का रोमांचक आयोजन, विजेता हुए पुरस्कृत  |  हजारों की नगदी और लाखों के गहनों सहित बैग मालिक को लौटाया  |  श्रीडूंगरगढ़ से पढें दो खास खबरें एकसाथ  |  नए अवतार में लॉन्च होने के बाद टेस्ट ड्राइव के लिए आज श्रीडूंगरगढ़ शोरूम पर उपलब्ध है Tata Punch EV  |  श्रीडूंगरगढ़ बार एसोसिएशन के 122 मतदाता, शाम 5 बजे तक होगी वोटिंग  | 

तेज हवाओं से टूटा बिजली का तार, गेहूं की तैयार खड़ी फसल हुई जलकर खाख, जले पाइप फव्वारे भी

श्रीडूंगरगढ़ ONE 3 अप्रैल 2026। शुक्रवार को क्षेत्र में किसानों पर बेमौसम की मार पड़ी जिसमें तेज हवाओं व ओलों ने फसलों को खासा नुकसान पहुंचाया। वहीं क्षेत्र में एक किसान के खेत में तैयार खड़ी गेहूं की फसल बिजली का तार टूट कर गिरने से लगी आग में स्वाहा हो गई। खेत में पड़े पाइप फव्वारे भी जलकर राख हो गए। किसान ने त्वरित गति से ट्रैक्टर से आग के आगे हेरा निकाल कर आग को रोकने का प्रयास किया। किसान परिवार सहित आस पास के पड़ौसी भी आग पर काबू पाने में जुट गए।
गांव मोमासर निवासी श्रवण जाखड़ का खेत सत्तासर रोड पर स्थित है। खेत में दोपहर चली तेज हवाओं के समय बिजली का तार टूट कर गिरा। यहां सुखकर तैयार खड़ी गेंहू की फसल ने आग पकड़ ली और करीब 8 बीघा में फसल जलकर खाख हो गई। श्रवण जाखड़ ने बताया कि वह फसल की कटाई की तैयारी कर ही रहा था और तभी बिजली के तार से फसल में नुकसान हो गया। यहां किसान के पाईप व फव्वारे भी आग की चपेट में आ गए। मौके पर खेत पड़ौसियों व राहगीरों की भीड़ जुट गई। पटवारी को सूचना देकर प्रशासन से पीड़ित को मुआवजा देने की मांग की। पटवारी जयप्रकाश मीणा मौके पर पहुंचे व मौका मुआयना किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़