WhatsApp Menu
गांव लिखमीसर दिखनादा में हुआ कुश्ती दंगल का रोमांचक आयोजन, विजेता हुए पुरस्कृत  |  हजारों की नगदी और लाखों के गहनों सहित बैग मालिक को लौटाया  |  श्रीडूंगरगढ़ से पढें दो खास खबरें एकसाथ  |  नए अवतार में लॉन्च होने के बाद टेस्ट ड्राइव के लिए आज श्रीडूंगरगढ़ शोरूम पर उपलब्ध है Tata Punch EV  |  श्रीडूंगरगढ़ बार एसोसिएशन के 122 मतदाता, शाम 5 बजे तक होगी वोटिंग  | 

तुलसी मेडिकल में निःशुल्क यूरोफ्लोमीटर जांच शिविर कल, मूत्र रोग विशेषज्ञ देंगे परामर्श

डूंगरगढ़ one 4 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के तुलसी मेडिकल एवं रिसर्च सेंटर में रविवार 5 अप्रैल को निःशुल्क यूरोफ्लोमीटर जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में पेशाब की धार (यूरिन फ्लो) की जांच की जाएगी। यह जांच सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक की जाएगी।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, जिन मरीजों को मूत्र संबंधी समस्याएं हैं, वे इस शिविर में आकर अपनी जांच करवा सकते हैं। शिविर के दौरान पथरी, गुर्दा एवं मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक चौधरी मरीजों को परामर्श देंगे।

इसके साथ ही जनरल फिजिशियन डॉ. रामानन्द सिद्ध की नियमित सेवाएं भी संस्थान में उपलब्ध रहेंगी, जो पहले जयपुर व बीकानेर में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
अस्पताल के प्रशासक सूर्य प्रकाश गांधी ने बताया कि यह जांच पूरी तरह निःशुल्क रहेगी तथा अधिक से अधिक मरीजों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़