WhatsApp Menu
8 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  बस से उतारने पर बवाल: नशे में धुत युवक ने कंडक्टर से ₹2180 छीने, साथियों को बुलाकर बस रुकवाने की दी धमकी  |  श्रीडूंगरगढ़ में शांति देवी गीया की स्मृति सभा: मालू भवन में आयोजन, परिवार व सामाजिक संस्थाओं ने दी श्रद्धांजलि  |  25 मार्च को निकलेगी श्रीराम विराट धर्म यात्रा, वीएचपी की बैठक में तैयारियों पर चर्चा  |  ओवरटेक के दौरान ईको वैन ट्रेलर से टकराई, चालक गंभीर घायल; ट्रेलर 11 केवी लाइन से टकराया  | 

ढाणी में था परिवार, घर लौटा तो उड़ गए होश, घर में घुसे चोरों ने गहने चोरी किए।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 21 जनवरी 2026। एक ही रात में एक गांव में दो घरों में ताले टूटे और दोनों में ही चोरों ने अलमारी, संदूकें, अटैचियों के ताले तोड़ कर गहने नगदी चोरी कर ले गए।
गांव जेतासर में सांवरमल पुत्र शंकरराम शर्मा के घर 25 तोले से अधिक सोने व नगदी की चोरी की वारदात के बाद इसी गांव में बीती रात ही एक और घर में चोरी की वारदात सामने आई है। गांव की रोही में ही ढाणी बनाकर रहने वाले हंसराज पुत्र नानकराम मेघवाल के घर भी चोर घुसे। यहां एक ही परिसर में दो मकान है जिसमें हंसराज के चाचा का परिवार रहता है और हंसराज का परिवार ढाणी में रहता है। बीती रात उनके मकान में ताले तोड़कर चोर घुसे और अलमारी, संदूक व अटैची के तोल तोड़कर कीमती सामान निकाल ले गए। हंसराज ने बताया कि सुबह कोहरा होने से चाचा ने ध्यान नहीं दिया व दोपहर बाद ताले टूटे होने की जानकारी मिली तो वह घर पहुंचा। घर में छोटे बेटे गोपाल की नवविवाहिता के दो सोने के टड्डे, हंसराज की पत्नी की एक गलसरी सहित गहने रखे थे। जो चोरों ने पार कर लिए है। चोरी से परिवार बुरी तरह से मायूस हो गया है और पुलिस को सूचना दी गई है। परिवार द्वारा सुबह पूरे नुकसान का आंकलन कर पुलिस को रिपोर्ट दी जाएगी। वहीं गांव में शाम को एक और चोरी की खबर फैल गई और ग्रामीणों में दहशत का माहौल छा गया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़