WhatsApp Menu
25 मार्च को होगी धर्मयात्रा, बोहरा को मिली प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी, पढें विहिप की ख़बर।  |  नाबालिग के साथ बदसलूकी करते हुए रंग लगाने, घर में घुसकर भाई व माँ से मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज।  |  पुरानी रंजिश में रोका रास्ता, की मारपीट, बेटी बचाने आई तो बदतमीजी की, मामला दर्ज।  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के आज के भाव  |  दो बालिकाओं के पिता की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम  | 

डोडा पोस्ट के साथ पकड़े गए दो आरोपियों की जमानत खारिज।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 23 जनवरी 2026। एनडीपीएस के एक मामले में श्रीडूंगरगढ़ कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए डोडा पोस्त के साथ पकड़े गए दो आरोपियों लालचंद और मुन्नीराम की जमानत याचिका खारिज कर दी है। न्यायाधीश सरिता नौशाद ने कहा कि बरामद मादक पदार्थ की मात्रा अधिक है और मामला गंभीर प्रकृति का है।
ये है पूरा मामला?
श्रीडूंगरगढ़ ONE। 15 जनवरी 2026 को पुलिस थाना श्रीडूंगरगढ़ की गश्ती टीम जयपुर-बीकानेर हाईवे  पर संदू देवी पारख कॉलेज के पास सर्विस रोड पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति पुलिस वाहन देखकर भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने संदेह के आधार पर दोनों को रोका। तलाशी के दौरान बाइक पर रखे थैले से सात किलो 980 ग्राम डोडा पोस्त चूरा व छिलका बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया। आरोपियों की ओर से कहा गया कि उन्हें झूठे मामले में फंसाया गया है, कोई वास्तविक बरामदगी नहीं हुई और वे 19 जनवरी से न्यायिक हिरासत में हैं। बचाव पक्ष ने यह भी तर्क दिया कि लालचंद का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है और जांच में समय लग सकता है।वही अपर लोक अभियोजक ने जमानत का विरोध करते हुए कहा कि मामले में भारी मात्रा में डोडा पोस्त बरामद हुआ है। साथ ही आरोपी मुन्नीराम का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है, ऐसे में जमानत देना उचित नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़