WhatsApp Menu
पूनरासर में सिद्ध समाज का गौरव: प्रशासनिक प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पर सुनील सिद्ध का भव्य स्वागत  |  क्रेटा कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक घायल: एक गंभीर हालत में बीकानेर रेफर  |  इधर एसपी ने दुर्घटना कम करने की अपील की, उधर कार चालक ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार घसीटा, एक गंभीर घायल।  |  जिला कलेक्टर और एसपी पहुंचे श्रीडूंगरगढ़, ली अधिकारियों की बैठक, आमजन ने रखी समस्याएं।  |  विवाहिता के गहने व दहेज की मोटरसाइकिल बेचने, दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में पति सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज  | 

डॉ एलके कपिल ने लिया प्रेरणीय निर्णय, माता के निधन के बाद पार्थिव देह मेडिकल कॉलेज में दान की

श्रीडूंगरगढ़ ONE 13 जनवरी 2026। पीबीएम ट्रॉमा सेंटर के सीएमओ डॉ एल के कपिल की माता सुरेशबाला शर्मा का सोमवार को हल्दीराम मूलचंद (पीबीएम) अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन से परिवार, चिकित्सा जगत और समाज में शोक की लहर दौड़ गई। दिवंगत सुरेशबाला शर्मा की अंतिम यात्रा में खत्री मोदी समाज के श्योदान सिंह, दिनेश मोदी, वरिष्ठ लेखक अशफ़ाक कादरी, शायर डॉ नासिर जैदी, मारवाड़ जन सेवा संस्थान के हरिकिशन राजपुरोहित सहित ट्रॉमा सेंटर का स्टाफ और अनेक गणमान्य नागरिक शामिल हुए। धार्मिक रीति-रिवाजों के उपरांत डॉ कपिल परिवार ने एक अनुकरणीय और प्रेरणादायी निर्णय लेते हुए माता सुरेशबाला का पार्थिव देह को सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज को दान किया। इस अवसर पर कॉलेज के उपप्रधानाचार्य डॉ महावर, एनाटॉमी विभाग की वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ मणि अग्रवाल सहित अनेक चिकित्सकगण उपस्थित रहे। पार्थिव देहदान का यह निर्णय न केवल चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में उपयोगी सिद्ध होगा, बल्कि समाज के लिए भी एक प्रेरक संदेश है कि मृत्यु के बाद भी मानव सेवा का मार्ग प्रशस्त किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़