WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ:-  |  श्याम भक्तों के लिए खबर, मार्च के अंतिम रविवार को जाएगी डाक ध्वजा।  |  प्रदेश सचिव की उपस्थिति में कैलाश अध्यक्ष और अकरम सचिव चुने गए, छात्र हित में संघर्ष तेज करने का आह्वान  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  नहीं होगें क्रय विक्रय सहकारी समिति के चुनाव, गोदारा ही बने रहेगें अध्यक्ष  | 

डम्पिंग यार्ड का ज़हर खाकर तड़प रहा गौवंश, 4 की हालत नाज़ुक, तत्काल चिकित्सा की मांग

पोलिथीन व मेडिकल वेस्ट से भरे पेट, शल्य चिकित्सा नहीं हुई तो जा सकती है जान

डूंगरगढ़ one 17 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। कालू रोड स्थित डम्पिंग यार्ड में फैले पोलिथीन, मेडिकल वेस्ट और अवधिपार दवाइयों ने गौवंश के लिए मौत का जाल बिछा दिया है। बीते दिनों बड़ी संख्या में गौवंश इस जहरीले कचरे का सेवन करने से असमय मौत का शिकार हो चुके हैं। वहीं कुछ जीवित गौवंश को नगरपालिका प्रशासन द्वारा कालू रोड स्थित गोपाल गौशाला ब्रांच में शिफ्ट किया गया है।

गौशाला में मौजूद सेवा समिति की टीम द्वारा की जा रही नियमित निगरानी के दौरान सामने आया कि कम से कम चार गौवंशों के पेट में पोलिथीन व मेडिकल वेस्ट भर चुका है, जिससे उनकी हालत दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है। गौवंश लगातार कमजोर हो रहे हैं और समय पर शल्य चिकित्सा नहीं हुई तो उनके प्राण संकट में पड़ सकते हैं।

प्रशासन से अविलम्ब चिकित्सा की मांग

इस गंभीर स्थिति को देखते हुए आपणो गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति के अध्यक्ष जतनसिंह एवं समाजसेवी शूरवीर मोदी ने राजकीय पशु चिकित्सालय के प्रभारी अधिकारी एवं उपनिदेशक डॉ. नरेश सक्सेना को पत्र लिखकर तत्काल शल्य चिकित्सा की मांग की है। समिति ने भरोसा दिलाया है कि चिकित्सकीय टीम को आवश्यक सभी मेडिकल सामग्री उनकी ओर से उपलब्ध करवाई जाएगी।

सवालों के घेरे में डम्पिंग यार्ड व्यवस्था

डम्पिंग यार्ड में खुलेआम पड़े मेडिकल वेस्ट और प्लास्टिक को लेकर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते उचित प्रबंधन और निगरानी होती, तो गौवंश को यह दिन नहीं देखना पड़ता।

अब सबकी निगाहें पशुपालन विभाग और प्रशासन की त्वरित कार्रवाई पर टिकी हैं, ताकि समय रहते गौमाता के प्राणों की रक्षा हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़