WhatsApp Menu
8 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  बस से उतारने पर बवाल: नशे में धुत युवक ने कंडक्टर से ₹2180 छीने, साथियों को बुलाकर बस रुकवाने की दी धमकी  |  श्रीडूंगरगढ़ में शांति देवी गीया की स्मृति सभा: मालू भवन में आयोजन, परिवार व सामाजिक संस्थाओं ने दी श्रद्धांजलि  |  25 मार्च को निकलेगी श्रीराम विराट धर्म यात्रा, वीएचपी की बैठक में तैयारियों पर चर्चा  |  ओवरटेक के दौरान ईको वैन ट्रेलर से टकराई, चालक गंभीर घायल; ट्रेलर 11 केवी लाइन से टकराया  | 

ट्रेक्टर की टक्कर से गेट तोड़कर घुसे घर में, की मारपीट, बाप-बेटों के खिलाफ मामला दर्ज

श्रीडूंगरगढ़ ONE 21 जनवरी 2026। ट्रेक्टर की टक्कर से घर का गेट तोड़कर घर में घुसने व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए बाप बेटों के खिलाफ सेरूणा थाने में मामला दर्ज हुआ है।
थानाधिकारी संध्या विश्नोई ने बताया कि देराजसर निवासी मांगीलाल व सांवरदास पुत्र हड़मानदास ने इसी गांव के निवासी गीधदास स्वामी व उसके बेटे ओमदास व रामेश्वरदास के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों से करीब 10 माह पहले उनकी बोलचाल हुई और उसी की रंजीश में आरोपी मंगलवार सुबह करीब 10 बजे से 11 बजे के बीच ट्रेक्टर लेकर आए व ट्रेक्टर की टक्कर से उसके घर का गेट तोड़कर जबरदस्ती घर में घुसे। आरोपियों ने लाठी डंडो से मारपीट की जिससे हड़मानदास सहित दोनों बेटों को चोट आई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई जगदीश प्रसाद को सौंप दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़