WhatsApp Menu
क्रेटा कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक घायल: एक गंभीर हालत में बीकानेर रेफर  |  इधर एसपी ने दुर्घटना कम करने की अपील की, उधर कार चालक ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार घसीटा, एक गंभीर घायल।  |  जिला कलेक्टर और एसपी पहुंचे श्रीडूंगरगढ़, ली अधिकारियों की बैठक, आमजन ने रखी समस्याएं।  |  विवाहिता के गहने व दहेज की मोटरसाइकिल बेचने, दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में पति सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज  |  लूणकरणसर में रात्रि गश्त के दौरान पुलिस की कार्रवाई: 159.5 ग्राम एमडी नशा और 1 लाख रुपए बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार  | 

जिला कलेक्टर और एसपी पहुंचे श्रीडूंगरगढ़, ली अधिकारियों की बैठक, आमजन ने रखी समस्याएं।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 10 मार्च 2026। जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि और पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर मंगलवार को उपखंड कार्यालय, तहसील कार्यालय व थाने का निरीक्षण करने के तय कार्यक्रम में श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे है। यहां तहसील कार्यालय के सभागार में अधिकारियों की बैठक ली और सीएलजी सदस्यों की बैठक ली। एसपी ने क्षेत्र की शांति व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। सीएलजी सदस्यों ने विभिन्न समस्याओं को उठाते हुए समाधान करवाने की मांगें रखी। आपणो गांव सेवा समिति के अध्यक्ष जतनसिंह राजपुरोहित ने बेसहारा पशुओं के कारण हो रही समस्याओं को उठाया। जगदीश गुर्जर ने रमजान व नवरात्र के दौरान क्षेत्र में सौहार्द बने रहने की बात कही। कांग्रेसी नेता विमल भाटी ने हाइवे किनारे सर्विस रोड पर केवल घुमचक्कर के पास ही रेलिंग लगाकर बंद किए जाने से परेशान व्यापारियों की बात रखी। इस पर जिला कलेक्टर ने हाइवे साइट इंजीनियर को पूरी दूर पक्की जाली करने की बात कही। हरि सिखवाल ने बाजार में रेहड़ी व गाड़ा चालकों से हो रही अव्यवस्था को उठाते हुए समाधान की मांग की। महावीर माली ने सर्विस रोड पर अवैध पार्किंग रास्ता रोकने की समस्या का समाधान करने की मांग की। बैठक में तोलाराम भादू, श्याम सुंदर जोशी, रमजान ठेकेदार सहित अनेक लोग मौजूद रहें। बैठक में उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा, थानाधिकारी कश्यप सिंह राघव, कृषि विभाग के अधिकारी रघुवर दयाल, विकास अधिकारी मनोज धायल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव सोनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़