WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ:-  |  श्याम भक्तों के लिए खबर, मार्च के अंतिम रविवार को जाएगी डाक ध्वजा।  |  प्रदेश सचिव की उपस्थिति में कैलाश अध्यक्ष और अकरम सचिव चुने गए, छात्र हित में संघर्ष तेज करने का आह्वान  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  नहीं होगें क्रय विक्रय सहकारी समिति के चुनाव, गोदारा ही बने रहेगें अध्यक्ष  | 

छात्रावास के 10 छात्रों ने सरकारी सेवा में लहराया परचम

महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास के विद्यार्थियों का केंद्र व राज्य सेवाओं में चयन

डूंगरगढ़ one 18 जनवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास, श्रीडूंगरगढ़ में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों ने शानदार सफलता हासिल करते हुए सरकारी सेवा में परचम लहराया है। छात्रावास में अध्ययनरत 10 छात्रों का केंद्र एवं राज्य स्तरीय सरकारी सेवाओं में चयन हुआ है।

चयनित छात्रों में धर्माराम पुत्र श्रवणराम (बिरड़ा बापेऊ), श्योपत गोदारा पुत्र हरिराम (लोढेरा), शिवलाल पुत्र सीताराम (उदरासर), राकेश सारण पुत्र चेतनराम (जालबसर), सांवरमल बिस्सु पुत्र श्रवणकुमार (लाछड़सर), कन्हैयालाल जांगु पुत्र बेजुराम (लाछड़सर), धर्मेंद्र सारण पुत्र मालाराम (सोमासर), रामगोपाल पुत्र तोलाराम कड़वासरा (बिंझासर), मुकेश गोदारा पुत्र रामकिशन (मालासर) और श्रवण कुमार ज्याणी पुत्र रामेश्वर लाल (कतरियासर) शामिल हैं।

छात्रावास परिसर में दी बधाई

सफल छात्रों के सम्मान में छात्रावास परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर छात्रावास मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट श्याम सुंदर आर्य ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और लगन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि छात्रों ने न केवल अपने अभिभावकों बल्कि छात्रावास प्रबंधन की अपेक्षाओं पर भी खरा उतरकर अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनने का कार्य किया है।

शिक्षा सुविधाओं के विस्तार का लक्ष्य

एडवोकेट आर्य ने बताया कि भविष्य में अभिभावकों एवं दानदाताओं की अपेक्षाओं के अनुरूप छात्रावास में और बेहतर शैक्षणिक सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक छात्र सरकारी सेवाओं में चयनित हो सकें।

इस अवसर पर सुशील सेरडिया, वार्डन दयानंद बेनीवाल एवं श्यामसिंह सारण ने भी चयनित छात्रों को शुभकामनाएं दीं। वहीं छात्रावास के कार्यकारी अधीक्षक कुम्भाराम गोदारा ने सभी का आभार जताते हुए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़