WhatsApp Menu
बजट पर श्रीडूंगरगढ़ विधायक ने दिया धन्यवाद, बोले विधानसभा में, मांगा यह, पढ़े विस्तार से, देखें वीडियो  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ:-  |  छत से उतरकर की थी लाखों की चोरी, 15 दिन में पुलिस ने दबोचे नकबजन  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के आज के भाव  |  भारती निकेतन में उमड़ा उल्लास, जेईई में सलेक्ट हुए छात्रों का सम्मान, विद्यार्थियों ने मिलकर मनाई खुशियां  | 

छत से उतरकर की थी लाखों की चोरी, 15 दिन में पुलिस ने दबोचे नकबजन

डूंगरगढ़ one 18 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के गांव इंदपालसर हथाना में हुई नकबजनी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सीओ निकेत पारीक के सुपरविजन में थानाधिकारी कश्यप सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

CCTV, तकनीकी साधन और मुखबिर तंत्र से मिला सुराग

पुलिस के अनुसार 4 फरवरी को इंदपालसर हथाना में आरोपियों ने मकान की छत से जाल हटाकर रस्सी के सहारे घर में प्रवेश किया था। इस दौरान घर से लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने और नगद राशि चोरी कर ली गई थी। पीड़ित रामचन्द्र पुत्र शेरदास ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

15 दिन तक चला पीछा, आखिरकार गिरफ्त में आए आरोपी

घटना के बाद से ही थानाधिकारी कश्यप सिंह द्वारा तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने आरोपी सीताराम पुत्र धर्मदास स्वामी एवं नत्थूदास पुत्र पूर्णदास स्वामी, दोनों निवासी गारबदेसर को गिरफ्तार कर लिया।

इनकी रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में अनुसंधान अधिकारी हेड कॉन्स्टेबल बलबीर काजला के साथ कॉन्स्टेबल पुनीत, जयप्रकाश, अभिषेक, चंद्रपाल, चालक रामनिवास एवं अशोक कुमार शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पूरी कार्रवाई में कॉन्स्टेबल पुनीत की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़