WhatsApp Menu
23 अप्रैल 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ  |  पानी के लिए संघर्ष का ऐलान, 48 डिग्री तापमान में दलित वर्ग ने लिया कल से धरने का फैसला।  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  गौ-सम्मान के लिए एकजुट होने का आह्वान, 27 को होगी विशाल रैली, बैठक में तय की रूपरेखा।  | 

घरों में सो रहे लोग भी सुरक्षित नहीं, चार घरों में घुसे दो चोर, चार मोबाइल और राखी पर घर आई बहनों के गले से सोने के हार तोड़ कर ले गए।

पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, गोपालसिंह पुत्र जीवराजसिंह ने बताया कि रक्षाबंधन के अवसर पर उनकी दो बहनें, मनुकंवर और बीजूकंवर, उनके घर आई हुई थीं। रात को लगभग 12:50 बजे, अज्ञात चोरों ने उनकी बहनों के गले से सोने के फुलड़े और मोती लगे हार चोरी कर लिए। गोपालसिंह और उनके परिवार ने चोरों का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन वे मोटरसाइकिल पर भागने में सफल रहे।

इसी रात, चोरों ने पड़ोस के देवराज और मामराज पुत्र बद्रीराम ब्राह्मण, तथा किशनलाल पुत्र रामेश्वरलाल ब्राह्मण के घरों में भी प्रवेश किया और उनके सिरहाने रखे मोबाइल फोन चुरा लिए।

ग्रामीणों ने चोरी की बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई ग्यारसीलाल को सौंप दी है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और अपराधियों को पकड़ने के लिए प्रयासरत है।

इस घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं और स्थानीय लोग पुलिस से त्वरित कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़