WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ अंचल में परवान पर होली का रंग: सातलेरा में फागोत्सव की धूम, चंग की थाप पर झूमे रसिये, हजारों दर्शकों ने लिया आनंद  |  बीकानेर में पंचायतीराज एवं नगर निकाय सम्मेलन, विकास और संगठनात्मक मजबूती पर हुआ मंथन  |  बिग्गा: बालाजी उच्च माध्यमिक विद्यालय में फागोत्सव की धूम, रंगों में सराबोर हुए विद्यार्थी  |  गर्मी की दस्तक के साथ श्रीडूंगरगढ़ में गहराया जल संकट  |  राजकीय महाविद्यालय में विज्ञान दिवस पर क्विज प्रतियोगिता, छात्राओं ने दिखाई बढ़-चढ़कर भागीदारी  | 

गर्मी की दस्तक के साथ श्रीडूंगरगढ़ में गहराया जल संकट

धोलिया गांव के तीन ट्यूबवेल खराब, जलदाय विभाग की लापरवाही से बिगड़े हालात

प्यास से व्याकुल आज़ाद पशु भटकने को मजबूर, प्रशासन मौन

डूंगरगढ़ one 28 फरवरी, 2026 श्रीडूंगरगढ़। गर्मी के रुझान शुरू होते ही श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में पेयजल संकट गहराने लगा है। धोलिया गांव में जलदाय विभाग की प्रभावी मॉनिटरिंग के अभाव में लगातार तीन ट्यूबवेल खराब हो जाने से ग्रामीणों को गंभीर जल संकट का सामना करना पड़ रहा है।

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आपणों गांव सेवा समिति के सेवादार शूरवीर मोदी ने जलदाय विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि समय रहते निरीक्षण और मरम्मत नहीं किए जाने के कारण स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। उन्होंने बताया कि यदि नियमित मॉनिटरिंग होती तो ट्यूबवेल खराब होने से पहले ही समस्या का समाधान किया जा सकता था।

ग्रामीणों के अनुसार, जल आपूर्ति ठप होने से पीने के पानी के लिए दूर-दराज भटकना पड़ रहा है। वहीं पानी की कमी का सबसे अधिक असर आज़ाद पशुओं पर दिखाई दे रहा है। गांव और आसपास के क्षेत्र में पशु प्यास से व्याकुल होकर इधर-उधर भटक रहे हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है।

शूरवीर मोदी ने प्रशासन से मांग की है कि खराब ट्यूबवेलों को शीघ्र दुरुस्त कराया जाए तथा वैकल्पिक जल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि आने वाले दिनों में हालात और भयावह न हों। इसके बावजूद अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिससे ग्रामीणों में रोष बढ़ता जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़